एक्सप्लोरर

IPL 10 RCBvsGL : गुजरात लायंस के खिलाफ साख बचाने उतरेंगे विराट के चैलेंजर्स


IPL 10 RCBvsGL : गुजरात लायंस के खिलाफ साख बचाने उतरेंगे विराट के चैलेंजर्स

सौजन्य: IPL (BCCI)

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न में अब तक खेले गए आठ में से केवल दो मैचों में जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खराब फॉर्म से गुजर रही है और ऐसे में आज वे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच में गुजरात लायंस के खिलाफ अपनी साख बचाने उतरेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजों के बुरी तरह फेल होने के बाद मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हुए मैच ने आईपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राह मुश्किल कर दी है. हालांकि बैंगलोर के लिए एकमात्र राहत की बात यह है कि गुरुवार को गुजरात लायंस के खिलाफ यह मैच वे अपने घर में खेलेंगे.


खराब फॉर्म से जूझ रही बैंगलोर के लिए पिछले दोनों मैच आईपीएल-10 में उसे बैकफुट पर धकेलने के लिए काफी हैं. अब उसकी नजरें गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हैं. बैंगलोर को अगर शीर्ष-4 में शामिल होना है तो उसे बाकी के बचे मैचों में से अधिकांश में जीत हासिल करनी होगी.


मेज़बान टीम के लिए यह अच्छा मौका है, क्योंकि गुजरात की टीम भी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है और आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे है.


बैंगलोर की मजबूत बल्लेबाज़ी को देखते हुए गुजरात पर उसका पलड़ा भारी है. मेज़बान टीम के बल्लेबाज़ गुजरात के अनुभवहीन और बिखरी हुई गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. हालांकि, बैंगलोर के गेंदबाज़ों सैमुएल बद्री, युजवेंद्र चहल, श्रीनाथ अरविंद, टाइमल मिल्स और एडम मिल्न को भी अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है.


गुजरात की गेंदबाज़ी ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई पर निर्भर है. टाई के अलावा युवा गेंदबाज बासिल थंपी ही एकमात्र गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने थोड़ा प्रभावित किया है. हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अब तक गुजरात के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं.


गुजरात के लिए अब तक कप्तान रैना और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम ही एक सकारात्मक पहलू रहे हैं. रैना ने आईपीएल-10 में अभी तक कुल 272 रन बनाए हैं तो वहीं मैक्कलम ने 264 रन बनाए हैं.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget