एक्सप्लोरर

INDvsSL: धोनी के 300वें मुकाबले में नए कप्तान के साथ जीत तलाशेगी श्रीलंकाई टीम


INDvsSL: धोनी के 300वें मुकाबले में नए कप्तान के साथ जीत तलाशेगी श्रीलंकाई टीम

कोलंबो: पहले तीन मैचों में जोरदार प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम चौथे वनडे मैच में आज श्रीलंका के खिलाफ अपने जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से मैदान उतरेगी. पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना चुका है.


श्रीलंका टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लगता नहीं है कि वह भारत जैसी मजबूत टीम को टक्कर भी दे पाएगी. सिर्फ खराब फॉर्म ही नहीं, श्रीलंका की टीम इस समय चोटों से भी जूझ रही है, जिसके कारण उसके पांच खिलाड़ी सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं.


वनडे टीम के नियमित कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों के प्रतिबंध के बाद तीसरे मैच में टीम की कमान संभालने वाले चमारा कापुगेदरा भी चौथे वनडे में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें पीठ में दर्द के कारण मैच से बाहर होना पड़ा है. 


श्रीलंका की कमान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के हाथों में होगी.


INDvsSL: धोनी के 300वें मुकाबले में नए कप्तान के साथ जीत तलाशेगी श्रीलंकाई टीम

इस सीरीज में बल्लेबाजी क्रम में अस्थिरता शुरू से ही श्रीलंका की कमजोरी रही है, ऐसे में एक बार फिर उसके सामने चुनौती भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर करने की होगी, जो वह अभी तक खेले गए तीनों मैचों में नहीं कर पाई है. 


थरंगा की गैरमौजूदगी में टीम का भार काफी हद तक पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पर होगा. निरोशन डिकवेला और कुशाल मेंडिस से भी श्रीलंका को रनों की उम्मीद होगी.


अगर यह तीनों अपने बल्ले से योगदान देने में सफल होते हैं तो श्रीलंका एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है. 


गेंदबाजी में मेजबान टीम के लिए ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय ने काफी प्रभावित किया है. उन्होंने दूसरे मैच में छह विकेट लेकर एक समय भारत को हार की तरफ धकेल दिया था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने शतकीय साझेदारी करते हुए उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया था.


वहीं भारत के लिए अभी तक सब कुछ अच्छा रहा है. कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है. ऐसे में कोच रवि शास्त्री और कोहली इस मैच में प्रयोग कर सकते हैं और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.


ये मुकाबला इस वजह से भी खास खास है, क्योंकि आज टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी वनडे में अपना 300वां मुकाबले खेलने उतरेंगे, ऐसे में इस मुकाबले में धोनी पर भी सबकी निगाहें होंगी.


अभी तक अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. इनमें कुछ खिलाड़ियों को कोहली आज के मुकाबले में मौका दे सकते हैं.


केदार जाधव और लोकेश राहुल को बैठा कर रहाणे या पांडे को मौका मिल सकता है.


रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी में से किसी एक को भी बाहर बैठा कर रहाणे को टीम में लिया जा सकता है.


गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भुवनेश्वर ने उनका बखूबी साथ दिया है.


स्पिन में अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने अभी तक औसत प्रदर्शन किया है. कोहली इनमें से किसी एक को बाहर रख कर चाइनामैन कुलदीप को उतार सकते हैं. 



टीमें :


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर. 



श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), मिलिंदा श्रीवर्दने, दुशमंथा चमीरा, विश्वा फर्नांडो, अकिला धनंजय, कुशाल मेंडिस, थिसारा परेरा, मालिंदा पुष्पाकुमारा, वानिडु हासारंगा, लक्षण संदाकन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget