एक्सप्लोरर

INDvsENG: दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर होगी टीम इंडिया की निगाहें

INDvsENG: दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर होगी टीम इंडिया की निगाहें


कटक: विशाल लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश करेगी.


 


लक्ष्य का पीछा करने में माहिर विराट कोहली ने मोर्चे से अगुवाई करके 300 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल करके भारत को करिश्माई जीत दिलाई. कोहली ने खुद 17वां वनडे शतक जड़ा. उनका बखूबी साथ दिया केदार जाधव ने जिसने 65 गेंद में शतक पूरा किया.


 


भारत एकमात्र टीम है जिसने तीन बार 350 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की और तीनों बार कोहली ने शतक जमाया. पिछले मैच में हालांकि टीम की जीत के नायक जाधव साबित हुए जिन्होंने इंग्लैंड के कप्तान ईयोन मोर्गन समेत सभी को चौंका दिया.


 


मोर्गन ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमने वैकल्पिक रणनीति अपनाई और विराट को निशाना बनाया लेकिन हमें जाधव की पारी का अंदेशा नहीं था. भारत के रन तेजी से बनते रहे और उन्हें विकेट से मदद मिली.’’ बाराबती स्टेडियम पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और यहां 15 वनडे में से भारत ने 11 जीते हैं.


 


भारत की जीत में एकमात्र कमी महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का खराब फॉर्म रही. दिल्ली के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन के लिये भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि अजिंक्य रहाणे ने दूसरे अभ्यास मैच में 83 गेंद में 91 रन बनाये. रोहित शर्मा चोटिल है जबकि ऋषभ पंत टीम में प्रवेश की दहलीज पर हैं. ऐसे में धवन के पास समय कम बचा है.


 


सभी की नजरें युवराज पर टिकी होंगी जो 300वें वनडे मैच से सिर्फ छह मैच दूर हैं. भारत की गेंदबाजी पहले मैच में औसत रही लेकिन मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने कहा कि पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह थी. आर अश्विन का प्रदर्शन भी औसत रहा लेकिन टीम प्रबंधन को बखूबी इल्म है कि वह किसी भी समय फार्म में लौट सकता है. उनके पास बैक अप स्पिनर अमित मिश्रा है .


 


इंग्लैंड को अगले दो मैच जीतने के लिये करिश्माई प्रदर्शन करना होगा. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में लौटे कप्तान मोर्गन पर गेंदबाजों से अच्छा प्रदर्शन कराने का दबाव होगा .


 


क्रिस वोक्स और डेविड विले को मिले शुरूआती विकटों के अलावा इंग्लैंड का आक्रमण धारहीन दिखा और गेंदबाजों ने काफी फालतू रन भी दिये.


 


बेन स्टोक्स ने 40 गेंद में 62 रन बनाये लेकिन गेंदबाजी में 73 रन दे डाले. केदार और कोहली की साझेदारी के दौरान 25 ओवर तक इंग्लैंड को विकेट नहीं मिला. कोहली पर अंकुश लगाने का कोई तरीका इंग्लैंड खेमे को नजर नहीं आ रहा . पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-4 से गंवाने के बाद अब वनडे सीरीज जीतने का उस पर भारी दबाव है .


 


बाराबती स्टेडियम पर पिछला वनडे 2 नवंबर 2014 को खेला गया था जब भारत ने पांच विकेट पर 363 रन बनाकर श्रीलंका को 169 रन से हराया था. भारत ने यहां पांच अक्तूबर 2015 को टी20 मैच खेला था जिसमें टीम 92 रन पर सिमट गई और छह विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी. कटक के दर्शकों ने इससे नाराज होकर मैदान पर कागज की मिसाइलें फेंकी थी जिससे खेल रोकना पड़ा था. इस बार स्टेडियम की सुरक्षा बढा दी गई है .


 


टीमें: 


 


भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, युवराज सिंह, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन , जसप्रीत बुमरा, उमेश यादव, अजिंक्य यादव, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा. 


 


इंग्लैंड: ईयोन मोर्गन (कप्तान), जासन राय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विले, आदिल रशीद, जैक बाल, लियाम डासन, जानी बेयरस्टा, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट .


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी बड़ी गलती
श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी गलती
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
Most T20I Wickets for India: अक्षर पटेल से पहले भारत के 3 गेंदबाज ले चुके हैं 100 विकेट; देखें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल
अक्षर पटेल से पहले भारत के 3 गेंदबाज ले चुके हैं 100 विकेट; देखें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल
IND vs ENG: 'पहले हार नहीं रहे थे अब जीत नहीं...', श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'पहले हार नहीं रहे थे अब जीत नहीं...', श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget