एक्सप्लोरर

IPL Auction: नीलामी में छाए भारत के युवा खिलाड़ी, जानिए किसको मिला कितना पैसा

इसी अंडर-19 टीम का हिस्सा उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी अपनी बेस प्राइस से ज्यादा पैसा ले जाने में सफल रहे.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी जब भी होती है तो क्रिकेट जगत के बड़े नाम हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार भी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ग्लैन मैक्सवेल के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी नीलामी के बाद सुर्खियों में हैं. एक ओर फ्रेंचाइजियों ने जहां विदेशी खिलाड़ियों के लिए बटुए से पैसे निकालने में कमी नहीं की तो वहीं भारत के युवा भी नजरअंदाज नहीं किए गए. बेशक भारत के उभरते हुए खिलाड़ियों पर जमकर पैसे की बारिश न हुई हो लेकिन फ्रेंचाइजियों ने देश को प्रतिभा से साथ न्याय करने की कोशिश की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर जैसा अनुभव देने का मौका दिया. गौर करने वाली बात यह है कि ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक भारत के लिए सीनियर स्तर पर नहीं खेला है. इन युवा खिलाड़ियों में दो नाम सबसे बड़े रहे जिन्होंने घरेलू स्तर में भी नाम कमाया है और जूनियर टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी बड़े खिलाड़ी बने हैं. इन्हीं में से एक नाम है यशस्वी जायसवाल. 17 साल के इस युवा में कितनी प्रतिभा है यह जो लोग इसी सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में देख चुके हैं जब मुंबई से खेलते हुए इस बल्लेबाज ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाया था. आत्मविश्वास से लबरेज यशस्वी विश्व कप खेलने दक्षिण अफ्रीका गई भारत की अंडर-19 टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं. आईपीएल में यह युवा बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ राजस्थान रॉयल्स के ड्रैसिंग रूम में बैठेगा. पूर्व विजेता ने इस युवा के लिए 2.4 करोड़ की रकम खत्म की है. अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग भी पीछे नहीं रहे. प्रियम ने अपनी बेस प्राइस भी यशस्वी की तरह सिर्फ 20 लाख रखी थी. उनके लेने के लिए अनिल कुंबले की किंग्स इलेवन पंजाब और वीवीएस. लक्ष्मण की सनराइजर्स हैदराबाद में जंग हुई जिसमें हैदराबाद ने अंत में 1.90 करोड़ रुपये की अंतिम बोली के साथ उन्हें अपने साथ किया. पिछली नीलामी में पंजाब ने मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर मशहूर हुए वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था लेकिन वह कमाल नहीं दिखा पाए थे. इसमें चोट का भी योगदान रहा था। इस सीजन फिर वरुण अच्छी खासी रकम लेने में सफल रहे. वह हालांकि पिछले सीजन की तरह तो नहीं पैसा कमा पाए लेकिन कोलकाता ने उनके लिए चार करोड़ देने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई. विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भी उनके पीछे भाग रही थी. विराट कोहली ने तो हर जगह धमाका कर रखा है और उन्हीं के नाम के विराट सिंह भी बल्ले से कमाल दिखाएंगे इसी उम्मीद से झारखंड के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस विराट को सनराइजर्स ने 1.90 करोड़ रुपये की कीमत दी है. राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले रवि बिश्नोई भी अपने बेस प्राइस से ज्यादा पैसा लेने में सफल रहे। 20 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे रवि अपनी जेब में 10 गुना ज्यादा रकम ले गए. मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और पंजाब ने उनके लिए जद्दोजहद की और अंतत: पंजाब ने दो करोड देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. रवि भी विश्व कप खिताब बचाने गई भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. इसी अंडर-19 टीम का हिस्सा उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी अपनी बेस प्राइस से ज्यादा पैसा ले जाने में सफल रहे. 20 लाख की मामूली बेस प्राइस के साथ नीलामी में आने वाले कार्तिक के पास अब 1.30 करोड़ रुपये होंगे जो राजस्थान रॉयल्स उन्हें देगी। इसी राजस्थान ने विकेटकीपर अनुज रावत को 80 लाख में अपने नाम किया. पिछले सीजन पंजाब ने प्रभजोत सिमरन सिंह को भी अच्छी खासी कीमत दी थी. इस बार भी पंजाब ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए 55 लाख रुपये चुकाए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget