एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर तैयार !

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर तैयार !

 


 


 


 


 


न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर तैयार !                    

 


 


 


 


 


 


 


नई दिल्लीः न्यूजीलैंड सीरीज से पहले कप्तान विराट कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं है. वजह है टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का लय में लौटना. शिखर धवन ने हाल में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में शानदार पारियां खेली तो वहीं चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने दलीप ट्रॉफी में रन बनाकर वापसी की.


 


 


एक से लेकर चार तक के बल्लेबाज फॉर्म में - 


 


ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन जहां शानदार दिख रहे हैं तो नंबर तीन के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना दम दलीप ट्रॉफी में दिखा दिया है. नंबर चार पर खुद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान कोहली आते हैं. 


 


न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फिर फिट दिख रहा है बिल्कुल वैसे है जैसे एक साल पहले था.


 


 


दलीप ट्रॉफी में विजय चले


 


वेस्टइंडीज दौरे पर अंगूठे में लगी चोट की वजह से बाहर हुए मुरली विजय ने जोरदार वापसी की है. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले विजय ने दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया. इंडिया ग्रीन के लिए खेलते हुए विजय ने 96 गेंद पर 73 बनाए.


वापसी के बाद विजय के ये रन कप्तान कोहली के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं.


 


शिखर ने शानदार पारी खेली


 


लंबे समय से फॉर्म के लिए जूझ रहे शिखर पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ लय में लौटते दिखे. उन्होंने अर्द्धशतक लगाया था.


 


शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 84 रन बनाए. पिछले एक साल में ये उनकी सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले शिखर ने अगस्त 2015 में शतक लगाया था. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले शिखर धवन इंडिया रेड के लिए दलीप ट्रॉफी का फाइनल भी खेलेंगे. 10 से 14 सितंबर के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल होगा. यानी तैयारी का एक और मौका मिलेगा.


 


22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज है. ऐसे में उम्मीद है शिखर और विजय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे


 


नंबर 3 पर पुजारा लय में लौटे


 


पिछले एक साल से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे पुजारा ने दलीप ट्रॉफी में जोरदार शतक लगाते हुए वापसी के संकेत दे दिए हैं. इंडिया ब्लू से खेलते हुए पुजारा ने 166 रन की बड़ी पारी खेली. इसके पहले उन्होंने अगस्त 2015 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पुजारा का रंग में टीम की ताकत को बढ़ाएगा.


 


नंबर 4 पर विराट तैयार


 


हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर विराट ने दिखा दिया कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं. पिछले एक साल में उन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 11 टेस्ट में उनके 684 रन हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाजी विराट के इर्द गिर्द घूमती है. न्यूजीलैंड सीरीज में ऐसा ही होगा लेकिन अगर न्यूजीलैंड को हराना है तो उनको टॉप ऑर्डर का पूरा साथ चाहिए होगा.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget