एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मोहम्मद सिराज को दिया था ये Nickname, सीरीज खत्म होने के बाद खुलासा

Mohammed Siraj Nickname: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, वह सभी 5 टेस्ट में खेले और कुल 23 विकेट हासिल किए. नासिर हुसैन ने खुलासा किया कि इंग्लैंड ने सिराज का निकनेम रखा था.

मोहम्मद सिराज के लिए इंग्लैंड दौरा यादगार रहा, वह एकलौते भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने इस सीरीज के सभी 5 मैच खेले. सिराज ने कुल 23 विकेट लिए, जो इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक विकेट हैं. उन्होंने इस मामले में बुमराह की बराबरी की. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने खुलासा करते हुए बताया कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सिराज को क्या निकनेम दिया था.

मोहम्मद सिराज ने 5वें टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए, दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल किया. आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे, जिसमें से अकेले सिराज ने 3 विकेट लेकर भारत को मैच जिताया और सीरीज ड्रा कराई. नासिर हुसैन ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सिराज को 'मिस्टर एंग्री' निकनेम दिया था, वह इसी नाम से उन्हें बुलाते थे.

मोहम्मद सिराज को Mr Angry नाम से बुलाते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी

नासिर हुसैन ने डेली मेल में अपने कॉलम, "वह बहुत तेज हैं, इंग्लैंड के प्लेयर्स उन्हें मिस्टर एंग्री नाम से बुलाते हैं. और उनका फॉलो-थ्रू सबसे लंबा है, वह अपनी और ध्यान आकर्षित करते हैं. लॉर्ड्स में मायूस होकर घुटनों के बल बैठना, डीआरएस के फैसलों के बाद जश्न मनाना या निराश होना, आप उनके नाटकीय दृश्यों का एक संग्रह बना सकते हो."

बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज ने भारतीय गेंदबाजी को अच्छे से लीड किया, आखरी मैच के आखरी दिन तक उनका जोश कम नहीं हुआ. वह ग्राउंड पर गेंदबाजी करें या फील्डिंग, हमेशा जोश में नजर आए. कभी ऐसा नहीं लगा कि उनकी बॉडी थक चुकी है.

हुसैन ने आगे लिखा, "हां वह कभी-कभी विलेन की भूमिका निभाते हैं, कुछ वार्नी (शेन वार्न) की तरह और इसलिए लोग उनसे नफरत करना पसंद करते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती है."

5वें टेस्ट के आखिरी दिन जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने क्रिस वोक्स को गले लगाया और उनके जज्बे को सलाम किया. दरअसल वोक्स कंधे में चोट के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, हालांकि मेजबान जीत से 7 रन दूर रह गई.

मोहम्मद सिराज ने बनाया रिकॉर्ड

सिराज ने 5 मैचों में कुल 23 विकेट लिए. वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने. उनसे पहले 2021 में बुमराह ने 23 विकेट लिए थे, तब उन्होंने भुवनेश्वर (19 विकेट्स) का रिकॉर्ड तोड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget