एक्सप्लोरर

टीम इंडिया का मैच देखने आए विजय माल्या को फैंस ने कहा, 'चोर-भगोड़ा'


टीम इंडिया का मैच देखने आए विजय माल्या को फैंस ने कहा, 'चोर-भगोड़ा

BY: कुंतल चक्रबर्ती, एबीपी न्यूज़


नई दिल्ली/ओवल: फरार उद्योगपति विजय माल्या आज लगातार तीसरी बार टीम इंडिया को चियर करने पहुंचे तो भारतीय दर्शकों ने मैदान के अंदर और बाहर उन्हें भगोड़ा-चोर कह कर जमकर चिढ़ाया.  


चैम्पियंस ट्रॉफी में मशगूल टीम इंडिया आज दक्षिण अफ्रीका के साथ बड़ा मैच खेल रही है. इस दौरान एक बार फिर माल्या टीम इंडिया का मैच देखने ओवल के मैदान पर नज़र आए लेकिन आज उनका भारतीय दर्शकों से बच पाना मुश्किल था. सबसे पहले माल्या जब स्टेडियम में एंट्री कर रहे थे, तो वहां मौजूद भारतीय दर्शकों ने उन्हें ‘चोर..चोर’ चिल्‍लाना शुरू कर दिया. 


लेकिन इसके बाद भी माल्या की मुश्किलें कम नहीं हुई. इस बार मैदान के अंदर भी फैंस ने माल्या को खूब चिढ़ाया. जैसे ही दर्शकों ने माल्या को मैदान के अंदर देखा तो वो ज़ोर-ज़ोर से भगोड़ा-भगोड़ा कहकर चिल्लाने लगे. 


विजय माल्या इससे पहले भी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान दो बार भारतीय टीम का मैच देखने पहुंचे थे. सबसे पहले जब वो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहुंचे तो ये सभी के भारतियों के लिए चौंकाने वाला था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी माल्या मैदान पर मौजूद थे और उन्होंने साफ कर दिया था कि वो चैम्पियंस ट्रॉफी में हर बार भारतीय टीम का मैच देखने जाएंगे. 


माल्या ने कहा था, “एजबेस्टन में भारत के पहले मैच के दौरान मेरी मौजूदगी को मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और मैं ये बताना चाहता हूं कि चैंपियंस ट्रॉफी में मैं टीम इंडिया के हर मैच में चीयर करने जाउंगा.”


इतना ही नहीं माल्या ने एक और ट्वीट कर कप्तान विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की. माल्या ने कहा, “वर्ल्ड क्लास कैप्टन, वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी, वर्ल्ड क्लास जेंटलमैन विराट कोहली. ब्रावो विराट.”


भारत-पाकिस्तान मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लंदन में ‘जस्टिस एंड केयर’ संस्था के लिए धन इकठ्ठा करने के उद्देश्य से एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें तमाम मेहमानों के साथ देश से फरार बिजनेसमैन विजय माल्या भी शामिल हुआ.


गौरतलब है कि कोहली के चैरिटी कार्यक्रम में टीम इंडिया के भी कई खिलाड़ी पहुंचे थे. वेबसाइट एक्स्ट्राटाइम डॉट कॉम ने अपने यू-ट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विजय माल्या भी नजर आ रहा है. कार्यक्रम में टीम इंडिया के पहुंचने के बाद विजय माल्या भी वहां पहंचा.


आपको बता दें कि विजय माल्या भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए के कर्जदार हैं और 15 महीने पहले भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget