एक्सप्लोरर

इंग्लैंड में इंडियन क्रिकेटर्स पर लागू होंगे बेहद कड़े प्रोटोकॉल, आईसीसी ने जारी की गाइडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मैदान पर उतरने से पहले इंडियन खिलाड़ियो को कोरोना के बेहद ही सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. इतना ही नहीं खिलाड़ियों को ट्रेनिंग बढ़ाने की इजाजत भी धीरे-धीरे मिलेगी.

इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए दो जून को इंग्लैंड रवाना होगी. तीन जून को इंग्लैंड पहुंचने तक बाद इंडियन क्रिकेटर्स को कोरोना वायरस के कड़े प्रोटोकॉल की वजह से क्वारंटीन रहना होगा. टीम इंडिया को हालांकि 18 जून से शुरू होने वाले फाइनल मैच के लिए धीरे-धीरे अपनी ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी. 

आईसीसी ने टीम इंडिया की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी है. इंग्लैंड में टीम इंडिया करीब तीन महीने और 15 दिन रहेगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारत को इंग्लैंड के साथ ही चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है.

आईसीसी ने कहा, "इंग्लैंड का दौरा करने से पहले टीम को भारत में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा, जहां प्रतिदिन उसके खिलाड़ियों का टेस्ट होगा. रवाना होने के बाद वे सीधे हैम्पाशायर बॉउल के होटल जाएंगे और वहां पर फिर से उनका टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद वे आइसोलेशन में रहेंगे."

इंग्लैंड पहुंच चुकी है न्यूजीलैंड की टीम

ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आना जरूरी है. आईसीसी ने आगे कहा, "आइसोलेशन के दौरान नियमित आधार पर खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा. प्रत्येक राउंड की टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद बायो बबल के खिलाड़ियों को धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी."

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पहले से ही इंग्लैंड पहुंची हुई है. टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड मेजबान इंग्लैंड के साथ दो जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा. इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बायो सिक्योर बबल में ही रहेंगे.

आईसीसी ने साथ ही यह भी कहा कि बिना किसी बाधा के डब्ल्यूटीसी फाइनल का आयोजन किया जाएगा ब्रिटेन की सरकार ने इस चैंपियनशिप के आयोजन को अपनी मंजूरी दे दी है. इंग्लैंड रवाना होते समय भारतीय खिलाड़ियों को निगेटिव टेस्ट साथ लेकर जाना होगा.

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स देगी ऋषभ पंत को तगड़ा झटका, कप्तानी से हटाया जाना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget