एक्सप्लोरर

Varun Aaron Retirement: टीम इंडिया के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चौंकाया

Varun Aaron Retirement: टीम इंडिया के खिलाड़ी वरुण आरोन ने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने महज 35 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया है.

Varun Aaron Retirement Team India: टीम इंडिया के खिलाड़ी वरुण आरोन ने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने महज 35 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया है. वरुण ने भारत के लिए 9 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेले हैं. वे अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे हैं. वरुण का इंडियन प्रीमियर लीग में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं. वरुण ने झारखंड के लिए आखिरी मैच इसी साल 5 जनवरी को गोवा के खिलाफ खेला था.

वरुण ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. इसके जरिए संन्यास की घोषणा की. वरुण ने लिखा, ''मैंने पिछले 20 सालों से फास्ट बॉलिंग को जिया है. मैं आज आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं. मेरे लिए यह सफर भगवान, परिवार, दोस्तों, साथी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ और फैंस के बिना संभव नहीं था. मैं बीसीसीआई और जेएससीए का शुक्रिया अदा करता हूं.''

वरुण का ऐसा रहा है बॉलिंग करियर -

वरुण आरोन अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए नवंबर 2011 में टेस्ट डेब्यू मैच खेला था. जबकि 2015 में आखिरी टेस्ट खेला. वरुण ने अक्तूबर 2011 में वनडे डेब्यू किया था. जबकि 2014 में आखिरी मैच खेला. वे भारत के लिए 9 टेस्ट मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं. जबकि 9 वनडे मैचों 11 विकेट झटक चुके हैं.

वरुण आरोन टीम इंडिया से चल रहे थे बाहर -

भारतीय टीम जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी शुरू करेगी. लेकिन अभी तक इसके लिए टीम की घोषणा नहीं हुई है. अगर वरुण की बात करें तो वे लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. हालांकि वे इस दौरान घरेलू मैचों में लगातार खेले हैं. वरुण लिस्ट ए के 88 मैचों में 141 विकेट ले चुके हैं. जबकि फर्स्ट क्लास मैचों में 173 विकेट झटके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Aaron (@varunaaron77)

अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें : Virat Kohli Anushka: फ्लॉप हुए तो प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे कोहली, जानें अनुष्का शर्मा ने क्या मांग लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget