एक्सप्लोरर

इंग्लैंड दौरे पर कोरोना वायरस की चपेट में आई टीम इंडिया, सीनियर खिलाड़ी पॉजिटिव हुआ

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का एक सीनियर खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गया है. इस खिलाड़ी के गले में दर्द की शिकायत हुई थी और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले इंडियन क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है. इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम के एक सीनियर खिलाड़ी की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जिस खिलाड़ी की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह होम आइसोलेशन में हैं. यह सीनियर खिलाड़ी कुछ दिनों के बाद डरहम में टीम कैंप के साथ जुड़ेगा. सामने आई जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी के गले में दर्द की शिकायत हुई थी. जिसके बाद कोरोना टेस्ट करवाया गया और नतीजा पॉजिटिव रहा. 

इस खिलाड़ी के संपर्क में टीम इंडिया के जो भी मेंबर्स आए हैं उन्हें तीन दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा. आइसोलेशन पीरियड पूरा होने के बाद ये खिलाड़ी टीम कैंप का हिस्सा बन सकते हैं. इस पूरे मामले पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने नज़र बना रखी है. 

इंग्लैंड में कहर बरपा रहा है कोरोना वायरस

इंग्लैंड में किसी क्रिकेटर के कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला नहीं है. दो दिन पहले खत्म हुई इंग्लैंड और पाकिस्तान सीरीज पर भी कोरोना वायरस का कहर देखा गया. तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड के चार खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. 

ईसीबी ने हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए पूरी टीम को बदल दिया था. इंग्लैंड के कई खिलाड़ी हालांकि अब आइसोलेशन पीरियड पूरा कर चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में उनकी वापसी हो गई है. 

भारतीय टीम में कोरोना का मामला पाए जाने पर ईसीबी या बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच चार अगस्त से खेला जाना है.

CPL: कैरेबियन प्रीमियर लीग 26 अगस्त से होगी शुरू, आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget