एक्सप्लोरर

2025 में जमकर क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, फुल पैक है शेड्यूल; ऑस्ट्रेलिया से दो बार होगी भिड़ंत

Team India 2025 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल यानी 2025 में जमकर क्रिकेट खेलेगी. कई द्विपक्षीय सीरीज के साथ टीम इंडिया को दो बड़े टूर्नामेंट भी खेलने हैं.

Indian Cricket Team 2025 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 कुछ खास नहीं बीता है. भले ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी, लेकिन टीम को कई बार शर्मनाक हार भी झेलनी पड़ी हैं. अब अगले साल टीम इंडिया पुरानी यादों को भुलाकर एक नया इतिहास लिखना चाहेगी. 2025 में टीम इंडिया को दो बड़े टूर्नामेंट भी खेलने हैं. 

2025 की शुरुआत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से करेगी. इसके बाद भारत को इंग्लैंड से 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं. फिर फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी खेली जानी है. भारत को पिछली चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने हराया था. ऐसे में इस बार टीम इंडिया यह टूर्नामेंट जरूर जीतना चाहेगी. 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की शुरुआत मार्च में होगी, वहीं इसका फाइनल मई में खेला जाएगा. आईपीएल के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी. इंग्लैंड में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारत का इंग्लैंड दौरा जून से अगस्त तक चलेगा. 

इसके बाद सितंबर में एशिया कप का आयोजन होगा. 2025 एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो भारत में होगा. फिर अक्टूबर में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. इसके बाद अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत को ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं. 

नवंबर में ही दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आएगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवंबर से दिसंबर के बीच दो टेस्ट, 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. कुल मिलाकर 2025 में टीम इंडिया काफी बिजी रहने वाली है. 

जानिए 2025 में कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

जनवरी में- ऑस्ट्रेलिया से एक टेस्ट (पांचवां)
जनवरी-फरवरी में-  इंग्लैंड से घर पर 3 वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल 
फरवरी-मार्च में- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 
मार्च से मई में- आईपीएल 2025 
जून से अगस्त में- इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच 
अगस्त में- बांग्लादेश में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल
सितंबर में- घर पर 2025 एशिया कप टी20 फॉर्मेट में
अक्टूबर में- घर पर वेस्टइंडीज से दो टेस्ट 
अक्टूबर और नवंबर में- ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल
नवंबर-दिसंबर में- घर पर दक्षिण अफ्रीका से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget