एक्सप्लोरर

RECORD: कप्तान विराट कोहली ने दोहरे शतक के साथ पूरे किए 7000 टेस्ट रन

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपना दोहरा शतक पूरा किया.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसी के साथ कोहली ने 7000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए. कोहली के करियर का यह सातवां दोहरा शतक है. वह भारत के लिए सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. तेंदुलकर और सहवाग के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं. वैसे वैश्विक रिकार्ड की बात करें तो टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक आस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमन के नाम हैं. ब्रैडमैन ने कुल 12 दाहरे शतक जड़े हैं. इसके अलावा कोहली सात हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज बने. कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503) और सौरव गांगुली (7212) ने सात हजार से अधिक रन बनाए हैं. अपनी इसी पारी के दौरान कोहली ने भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक दिलीप वेंगसरकर (6868) को पीछे छोड़ा. यही नहीं, कोहली ने अपना शतक पूरा करते ही एक और कीर्तिमान अपने नाम किया. वह 40 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बन गए हैं. विराट ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक पूरा करते ही कप्तान के तौर पर 19वां टेस्ट शतक पूरा किया. उनके नाम कप्तान के रूप में वनडे क्रिकेट में 21 शतक हैं. इस मामले में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग सबसे आगे है. उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में कुल 41 शतक हैं. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ 33 शतकों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. कोहली ने हालांकि, इस दमदार पारी के दम पर कप्तान के रूप में शतक जड़ने के मामले में टेस्ट क्रिकेट में पॉटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. पॉटिंग ने भी कप्तान के रूप मे अपने करियर में कुल 19 टेस्ट शतक जड़े थे. दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से अब दूसरे पायदान पर काबिज है. टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड स्मिथ (25) के नाम है. 30 वर्षीय कोहली पारी के आधार पर सबसे तेज 26 टेस्ट शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर भी पहुंच गए हैं. उन्होंने इस प्रक्रिया में सुनील गावस्कर को पछाड़ा. कोहली को 26 शतक लगाने में 138 पारियां लगी जबकि गावस्कर ने इस काम को करने के लिए 144 पारियां ली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget