एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

IND Vs ENG: भारत के चार बड़े मैच विनर्स दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. कप्तान रोहित शर्मा की सिरदर्दी काफी ज्यादा बढ़ गई है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारी मुसीबत में नज़र आ रहे हैं. पहले से ही विराट कोहली और मोहम्मद शमी की कमी झेल रही टीम इंडिया को अब रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के बिना मैदान पर उतरना होगा. चार बड़े मैच विनर्स की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग 11 का चयन आसान नहीं रहने वाला है. टीम इंडिया पहले ही शुरुआती मुकाबला गंवाकर पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी है.

चोटिल होने की वजह से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दूसरे मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. मोहम्मद शमी भी चोटिल होने की वजह से शुरुआती दो मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. वहीं विराट कोहली निजी कारणों की वजह से सीरीज के पहले दो मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. दिग्गज खिलाड़ियों के स्थान पर दूसरे टेस्ट में दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

क्यों खलेगी दिग्गज खिलाड़ियों की कमी

टीम इंडिया को बैटिंग ऑर्डर में केएल राहुल की कमी सबसे ज्यादा खलने वाली है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने मिडिल ऑर्डर का जिम्मा बेहतरीन तरीके से संभाला. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद केएल राहुल ने शानदार फॉर्म जारी रखा और इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 86 रन की शानदार पारी खेली. 

रवींद्र जडेजा तो गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल करने में कामयाब रहे. भारत की ओर से जडेजा ने मैच में सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली. इतना ही नहीं गेंदबाजी से भी रवींद्र जडेजा ने विराधी बल्लेबाजों को परेशान किया. रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट हासिल किए.

विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम इंडिया को सबसे ज्यादा खलने वाली है. विराट कोहली मैदान पर रहते हुए दर्शकों में उत्साह भरे रखते हैं. जिसकी वजह से टीम को पिछड़ने पर सपोर्ट मिलता है. हैदराबाद में इस बात की कमी साफतौर पर देखने को मिली. मोहम्मद शमी का नहीं खेलना भी टीम इंडिया को भारी पड़ा क्योंकि उनके स्थान पर खेलने वाले सिराज एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget