एक्सप्लोरर

IND vs SL: पावरप्ले में बेहद खतरनाक साबित हुए हैं मोहम्मद सिराज, देखें कैसे विरोधी टीमों पर पड़े भारी

IND vs SL 2nd ODI: कोलकाता वनडे में श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में महज 215 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया.

Mohammad Siraj Stats In Powerplay: भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान का फैसला सहीं साबित नहीं हुआ. श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में महज 215 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर में 30 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं, कुलदीप यादव को भी 3 कामयाबी मिली.

पावरप्ले में कमाल के हैं सिराज के आंकड़े

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पावरप्ले के आंकड़े शानदार हैं. आंकड़े बताते हैं कि मोहम्मद सिराज ने 17 वनडे मैचों में 78 ओवर फेंके हैं. मोहम्मद सिराज ने इन 17 मैचों में 19 खिलाड़ियों को पावरप्ले में अपना शिकार बनाया है. इस दौरान तेज गेंदबाज की इकॉनमी 3.8 की रही है. मोहम्मद सिराज की इकॉनमी इस बात की तस्दीक करती है कि वो महज विकेट ही नहीं निकालते बल्कि बल्लेबाजों के लिए इस गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता है. बहरहाल, आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद सिराज के आंकड़े टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं.

भारते के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य

वहीं, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच की बात करें तो दाशुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, श्रीलंकाई कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ. दाशुन शनाका की टीम 39.4 ओवर में महज 215 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत के सामने मैच जीतने के लिए 216 रनों का लक्ष्य है. भारत के लिए मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. श्रीलंका के 215 रनों के जवाब में भारतीय टीम 9.3 ओवर में 62 रनों पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: क्या Virat Kohli और Hardik Pandya के बीच सब-कुछ ठीक नहीं? वीडियो वायरल

IND vs SL ODI Score Live: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 4 रन बनाकर हुए आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget