एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया ने राजकोट में दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से हराया

India vs England: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में बुरी तरह हरा दिया है. भारत की यह रनों के लिहाज से टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है.

India vs England Rajkot: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उसने राजकोट में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 434 रनों से हराया. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा. रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए. जडेजा ने बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. टीम इंडिया इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है.

टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए.इस दौरान कप्तान रोहित ने 196 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन बनाए. उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए. रवींद्र जडेजा ने 225 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 66 गेंदों में 62 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 46 रनों का योगदान दिया. 

यशस्वी का दमदार दोहरा शतक -

भारत ने 430 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 236 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 214 रन बनाए. यशस्वी की इस पारी में 14 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. शुभमन गिल ने भी अच्छा परफॉर्म किया. उन्होंने 151 गेंदों में 91 रन बनाए. सरफराज इस पारी में भी कमाल खेले. उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 68 रन बनाए. सरफराज ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

अच्छी शुरुआत के बाद औंधे मुंह गिरी स्टोक्स की टीम -

इंग्लैंड ने पहली पारी में अच्छा परफॉर्म किया. उसने ऑल आउट होने तक 319 रन बनाए. लेकिन दूसरी पारी में टीम पूरी तरह बिखर गई. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने पहली पारी में शतक जड़ा. उन्होंने 151 गेंदों का सामना करते हुए 153 रन बनाए. इस दौरान 23 चौके और 2 छक्के लगाए. बेन स्टोक्स ने 89 गेंदों में 41 रन बनाए. ओली पोप ने 39 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन मार्क वुड ने बनाए. उन्होंने 15 गेंदों में 6 चौके लगाए और एक छक्का जड़ा. इस तरह 33 रन बनाए. स्टोक्स की टीम दूसरी पारी में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.


IND vs ENG: टीम इंडिया ने राजकोट में दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से हराया

पहली पारी में सिराज तो दूसरे में चमके जडेजा -

इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान सिराज ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 21.1 ओवर में 84 रन दिए और 2 मेडन ओवर निकाले. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. बुमराह और अश्विन को एक-एक सफलता हाथ लगी. जडेजा ने दूसरी पारी में भी कमाल दिखाया. उन्होंने 5 विकेट झटके. जडेजा ने 12.4 ओवर में 41 रन दिए और 4 मेडन ओवर भी निकाले. कुलदीप को 2 विकेट मिले. बुमराह और अश्विन ने इस पारी में भी एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की 'जल्दबाजी' से 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए यशस्वी जयसवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट पहने सरकारी नौकरी पर गए ईशान किशन, जानें कितनी है सैलरी
गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट पहने सरकारी नौकरी पर गए ईशान किशन, जानें कितनी है सैलरी
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget