एक्सप्लोरर

विश्वकप से पहले आखिरी सीरीज़ हारकर ही जीते हैं 1983 और 2011 विश्वकप

हम आपको बताते हैं कि इस हार के बावजूद कैसे टीम इंडिया इस आंकड़े के आधार पर विश्व जीत सकती है. इसके लिए हमें सबसे पहले अपने पिछली दो विश्वकप जीत की ओर बढ़ना होगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारत को 35 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज़ को 2-3 से गंवा दिया. लेकिन सीरीज़ हार से भी ज़्यादा निराशा भारत में इसलिए है क्योंकि अब इस सीरीज़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम सीधे विश्वकप 2019 खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी. यानि के इंग्लैंड में मई में शुरु होने वाले विश्वकप से पहले अंतराष्ट्रीय स्तर पर ये भारत की आखिरी वनडे सीरीज़ थी. इस हार के बाद देशभर में गुस्सा है कि इस तरह से कैसे टीम इंडिया विश्वकप 2019 में विजयी धवज लहरा पाएगी. लेकिन 'वाह क्रिकेट' की टीम आज आपके सामने एक ऐसा आंकड़ा लेकर आई है जो भारतीय फैंस के मुरझाए चेहरों पर खुशियां लेकर आ सकता है. जी हां, अब हम आपको बताते हैं कि इस हार के बावजूद कैसे टीम इंडिया इस आंकड़े के आधार पर विश्व जीत सकती है. इसके लिए हमें सबसे पहले अपने पिछली दो विश्वकप जीत की ओर बढ़ना होगा. आइये जानें 1983 विश्वकप से पहले आखिरी सीरीज़: 1983 में इंग्लैंड में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्वकप जीतकर इतिहास रचा था. लेकिन शायद ही किसी भारतीय क्रिकेट फैन के ज़हन में हो कि उससे ठीक पहले वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया को 2-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
विश्वकप से पहले आखिरी सीरीज़ हारकर ही जीते हैं 1983 और 2011 विश्वकप
भारतीय टीम 9 जून से इंग्लैंड में विश्वकप खेलने से पहले आखिरी सीरीज़ खेलने के लिए वेस्टइंडीज़ गई थी. टीम इंडिया 9 मार्च से 7 अप्रेल तक वेस्टइंडीज़ में थी. जहां पर भारतीय टीम ने तीन वनडे खेले लेकिन यहां उसे हार देखनी पड़ी थी. टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बाद विश्वकप में भारतीय टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया कि वो आज भी हर क्रिकेटप्रेमी को अच्छे से याद है. 2011 विश्वकप से पहले सीरीज़: 2011 में भारतीय सरज़मीं पर क्रिकेट का आयोजन किया गया था. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 के बाद दूसरी बार विश्वकप का खिताब जीत इतिहास रचा था. लेकिन उससे ठीक पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में शिकस्त झेलकर लौटी थी.
विश्वकप से पहले आखिरी सीरीज़ हारकर ही जीते हैं 1983 और 2011 विश्वकप
भारतीय टीम 19 फरवरी से 2 अप्रेल तक विश्वकप में इतिहास दोहरा रही थी. लेकिन विश्वकप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत ने विश्वकप से पहले आखिरी सीरीज़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में खेली थी. इस दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मुकाबले खेले लेकिन सिर्फ दो ही जीत पाई. जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज़ को 3-2 से अपने नाम कर लिया था. इस सीरीज़ में हार के बाद भी देश में ऐसा ही माहौल था जैसा आज है, लेकिन धोनी की सेना ने इसके बाद विश्वकप फाइनल में श्रीलंका को पटखनी देकर इतिहास रच दिया. 2003 विश्वकप से पहले की बात: दरअसल 1983 और 2011 के बाद विश्वकप क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे सफल प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 2003 विश्वकप में रहा. जहां पर सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय कर पाई. इस विश्वकप को भी भारत के सबसे सफलतम विश्वकप में से एक माना जाता है. लेकिन इससे पहले भी टीम इंडिया अपनी आखिरी द्वीपक्षीय सीरीज़ को गंवा बैठी थी. भारतीय टीम ने इससे पहले न्यूज़ीलैंड का दौरा किया था. जहां पर टीम इंडिया को 7 मैचों की वनडे सीरीज़ में 5-2 से हार का सामना करना पड़ा था. ये सभी आंकड़े बताते हैं कि विश्वकप से पहले खेली गई सीरीज़ में हार के बावजूद भी भारतीय फैंस को विश्वकप को लेकर निराश होने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि टीम इंडिया विश्वकप में कैसा खेलती है टूर्नामेंट में उस बात पर भारत की हार-जीत निश्चित रहेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget