एक्सप्लोरर

IND vs WI: ...तो क्या इस वजह से सरफराज खान का टीम इंडिया में नहीं हो रहा सेलेक्शन? फिटनेस नहीं है वजह

Sarfaraz Khan: वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान को जगह नहीं मिलने पर चयनकर्ताओं को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

India vs West Indies, Sarfaraz Khan: वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान को जगह नहीं मिलने पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लगातार चयनकर्ताओं की आलोचना करते दिख रहे हैं. पिछले 3 रणजी सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर दावा ठोक रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठना भी लाजिमी हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने पीटीआई को दिए बयान में बताया कि सरफराज के चयन ना होने की बड़ी वजह वह खुद हैं. टीम में चयन नहीं होने का जो एक बड़ा कारण है वह सरफराज खान की फिटनेस है. जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है. इसके अलावा उन्हें अपने रवैये में भी काफी सुधार करने की जरूरत है.

बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि जब सरफराज खान ने दिल्ली के खिलाफ रणजी मुकाबले में शतकीय पारी खेलने के बाद जश्न मनाते हुए मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की तरफ उंगली से इशारा किया था तो वह किसी को भी पसंद नहीं आया था. मैदान के अंदर और बाहर सरफराज का रवैया अच्छा नहीं रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने पिता के साथ मिलकर इसपर काम करेंगे.

आईपीएल नहीं है टेस्ट टीम में चयन का आधार

विंडीज दौरे के लिए घोषित हुई भारतीय टेस्ट टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की नए खिलाड़ियों के तौर पर एंट्री देखने को मिली है. इनके चयन पर कई पूर्व दिग्गजों ने आईपीएल के 16वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन एक बड़ी वजह बताया. इसपर बीसीसीआई अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि जब मयंक अग्रवाल ने टेस्ट टीम में जगह बनाई थी तो एक सत्र में लगभग 1000 रन बनाए थे. उस समय चयनकर्ताओं ने उनका आईपीएल रिकॉर्ड नहीं देखा था. ऐसा ही हमने दूसरे खिलाड़ियों के चयन में भी किया है. सरफराज के मामले में हम ऐसा क्यों करेंगे. प्लेयर्स घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाते हैं.

यह भी पढ़ें...

Watch: 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों ने 35000 फ़ीट ऊंचाई पर मनाया जश्न, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget