एक्सप्लोरर

IND vs WI: तिलक वर्मा ने डेब्यू टी20 में तोड़ा रहाणे-उथप्पा का रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ सूर्या आगे

Tilak Varma IND vs WI: तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे और उथप्पा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Tilak Varma India vs West Indies: तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मुकाबले में 39 रनों की शानदार पारी खेली. तिलक ने इस पारी के दम पर रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. लेकिन वे सूर्यकुमार यादव से पीछे रह गए. तिलक भारत के लिए टी20 डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. टीम इंडिया सीरीज के पहले टी20 में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में तिलक भारत के लिए नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए. तिलक की पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका 177.27 स्ट्राइक रेट रहा. तिलक ने टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में रहाणे, रोहित, उथप्पा और ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया. इस मामले में सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं.

सूर्या का टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू मैच में स्ट्राइक रेट 183.87 था. वहीं तिलक का 177.27 स्ट्राइक रेट रहा. ईशान किशन तीसरे नंबर पर हैं. उनका 175.00 स्ट्राइक रेट था. रहाणे चौथे नंबर पर हैं. उनका 156.41 स्ट्राइक रेट था. उथप्पा का 128.21 और रोहित का 125 स्ट्राइक रेट रहा था.

गौरतलब है कि तिलक का अब तक करियर अच्छा रहा है. उन्होंने घरेलू टी20 मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है. तिलक ने 48 मैचों में 1457 रन बनाए हैं. इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 25 मैचों में 1236 रन बना चुके हैं. तिलक ने लिस्ट ए में 5 अर्धशतक लगाए हैं. वे 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 523 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. तिलक ने बॉलिंग में भी हाथ आजमाया है. वे लिस्ट ए में 8 विकेट और टी20 में 2 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: टीम इंडिया की बुरी स्थिति का कौन है जिम्मेदार? पढ़ें वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हुए मैच में कैसे मिली हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget