एक्सप्लोरर

IND vs WI: Team India को MS Dhoni के बाद नहीं मिला कोई फिनिशनर, Rohit Sharma ने इस खिलाड़ी का लिया नाम

Rohit Sharma India vs West Indies: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद अभी तक टीम को कई फिनिशनर नहीं मिला है.

India vs West indies Rohit Sharma MS Dhoni ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि टीम को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद कोई फिनिशर नहीं मिला है और अगले साल होने वाले वनडे से पहले उन्हें एक फिनिशर मिलने की उम्मीद है. रोहित से जब फिनिशर की भूमिका (विशेषकर बल्लेबाजी क्रम में छठे और सातवें स्थान) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के अलावा और बैक-अप तैयार करने की जरूरत है.

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ''वनडे में फिनिशर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन एमएस धोनी के संन्यास के बाद से हमें कोई नहीं मिला है जो इस भूमिका में फिट हो सके.''

उन्होंने कहा, ''हमने हार्दिक को आजमाया, यहां तक जडेजा भी खेले. लेकिन हमें इस स्थान के लिए और बैक-अप तैयार करने की जरूरत है. इस सीरीज में जिन खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है, उम्मीद करते हैं कि वे इन मौकों का फायदा उठायेंगे और टीम में अपना स्थान मजबूत करेंगे.''

कप्तान रोहित ने कहा, ''एक फिनिशर महत्वपूर्ण चरण में बल्लेबाजी करता है और अकसर उसका योगदान मैच का रूख बदलने वाला हो सकता है.''

रिपोर्टर जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से जुड़ा सवाल पूछा, ''जिस तरह से आपको और शिखर को 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा गया था, क्या आप जूनियर खिलाड़ियों को मौका देंगे क्योंकि अभी तक एक समान यही तरीका अपनाया जा रहा है? रोहित ने आंख मारकर मुस्कुराते हुए कहा, ''तो आप बोल रहे हो मैं और शिखर बाहर हो जाते हैं और ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को 'ओपन' (पारी का आगाज) करा दें?''

रिपोर्टर ने कहा, ''नहीं मैं कह रहा हूं कि अगर आपमें से एक ऐसा करे तो हमें शायद वैसे ही नतीजे मिल सकते हैं जैसे हमें तब मिले थे जब आपको पारी का आगाज कराया गया था.'' रोहित ने कहा, ''हां, हमें नतीजे मिले. लेकिन अगर आप शीर्ष तीन की बात कर रहे हो तो वे पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिये हां, युवाओं को अपने मौके मिलेंगे और जिस तरह ईशान को मौका मिल रहा है, उन्हें मौके मिलते रहेंगे.''

उन्होंने कहा, ''भविष्य में हमें काफी मैच खेलने हैं इसलिए बल्लेबाजों को काफी मौके मिलेंगे. शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका में अच्छी बल्लेबाजी की थी, अब उन्हें कोविड हो गया, यहां तक रूतु को भी कोविड है इसलिये ईशान को मौका मिल रहा है इसलिये युवाओं को मौके मिलते रहेंगे लेकिन आप इनका इस्तेमाल किस तरह करते हो, यही अहम चीज है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget