एक्सप्लोरर

IND vs WI: त्रिनिदाद में 17 साल से नहीं हारी टीम इंडिया, पिछले साल ब्रायन लारा स्टेडियम में गरजा था रोहित का बल्ला

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे त्रिनिदाद में खेला जाएगा. त्रिनिदाद में टीम इंडिया आखिरी बार 2006 में हारी थी.

West Indies vs India 3rd ODI, Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आज जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. 

त्रिनिदाद में 17 साल से नहीं हारी टीम इंडिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिनिदाद में आखिरी बार टीम इंडिया 2006 में हारी थी. पिछले करीब 17 साल से यहां भारतीय टीम अजेय है. हालांकि, त्रिनिदाद में दो स्टेडियम हैं. एक पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल और दूसरा टरोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम. टीम इंडिया 17 साल से जहां नहीं हारी है वो है पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल. वहीं त्रिनिदाद में जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे खेला जाएगा वो है टरोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम. 

पहली बार ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा वनडे

बता दें कि इस मैदान पर अब तक ना कोई टेस्ट मैच खेला गया है और ना ही कोई वनडे मुकाबला. पहली बार इस ग्राउंड पर पुरुष टीमों का वनडे मैच खेला जाएगा. हालांकि, महिला टीम इस मैदान पर वनडे मैच खेल चुकी है. 2022 में टीम इंडिया ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेला था, जिसमें मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर खेले गए मैच में 20 ओवर में 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 122 रन ही बना सकी थी.

ब्रायन लारा स्टेडियम में पिछले साल गरजा था रोहित का बल्ला

पिछले साल जब टीम इंडिया इस मैदान पर टी20 मैच खेली थी तो उस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला गरजा था. हिटमैन ने उस मैच में सिर्फ 44 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी. टीम इंडिया ने बेहद आसानी से इस मैच में जीत हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: 3 अगस्त से भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली जाएगी टी20 सीरीज, जानें शेड्यूल और स्कॉव्ड समेत सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget