एक्सप्लोरर

IND vs WI: दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India vs West Indies 2nd Test Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट पारी और 141 रन से जीता था. ऐसे में टीम इंडिया जहां वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. वहीं कैरेबियाई टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ करने की कोशिश करेगी. 

वेस्टइंडीज टीम में हो सकता है बदलाव

दूसरे टेस्ट में वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है. तेज गेंदबाज शैनन गेबरियल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. इसके अलावा दूसरे टेस्ट के लिए टीम में केविन सिंकलेयर की भी शामिल किया है. जोमेल वरीकन की जगह प्लेइंग इलेवन में सिंकलेयर को शामिल किया जा सकता है. 

भारत के लिए पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने डेब्यू किया था. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले ही टेस्ट में जहां शतक जड़ा, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक रन पर नाबाद लौटे थे. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करती है या नहीं. 

क्या मुकेश कुमार को मिलेगा डेब्यू का मौका?

पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर के कंधो पर थी. ऐसे में क्या डेब्यू का इंतजार कर रहे मुकेश कुमार को दूसरे टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है. पहले टेस्ट में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं. ऐसे में मुकेश को अभी डेब्यू के लिए और वेट करना पड़ सकता है. 

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज. 

दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्रेग ब्रेथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल, जरमैन ब्लैकवुड, एलिक अथानजे, रेमैन रीफर, जोशुआ डि सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सेंकलेयर, शैनन गेबरियल, रहकीम कॉर्नवाल, और  अल्जारी जोसेफ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget