एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में जीता टॉस, भारत की तरफ से 2 खिलाड़ी कर रहे डेब्यू, देखिए प्लेइंग 11

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 5 टी20 मैचों की सीरीज का आज से आगाज हो रहा है. पहले मुकाबले में भारत की तरफ से तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को डेब्यू करने का मौका मिला है.

India vs West Indies, 1st T20I Toss Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टेस्ट और वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की तरफ से पहले टी20 मुकाबले में 2 खिलाड़ियों का डेब्यू भी हो रहा है, जिसमें एक नाम तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का है जबकि दूसरा नाम युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का है.

इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हमने इस दौरे के लिए कुछ योजनाएं बनाई थी और हमें यहां पर अगले साल वर्ल्ड कप भी खेलना है, इससे हमारी टीम के कुछ खिलाड़ियों को यहां पर खेलने का अनुभव इस सीरीज में मिलेगा. मैं चीजों को सामान्य रखने की कोशिश करता हूं. मेरा ध्यान प्रोसेस पर होता है, जिसमें आपको कुछ असफलताएं भी मिलेंगी.

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

वेस्टइंडीज - काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमन पावेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय.

भारत खेल रहा अपना 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह भारतीय टीम का 200वां मुकाबला है और इसी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान के बाद इस मुकाम पर पहुंचने के मामले में भारत दूसरी टीम बन गया है. अब तक खेले 199 मैचों में भारतीय टीम ने 130 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि उन्हें 63 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

 

यह भी पढ़ें...

Sania Mirza And Shoaib Malik: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो गया तलाक? वायरल हो रही है ये फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget