एक्सप्लोरर

Ind vs WI 1st T20: नवदीप सैनी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया

भारत ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो अपना पहला मैच खेल रहे भारत के गेंदबाज नवदीप सैनी रहे जिन्होंने मात्र 17 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं भारतीय बल्लेबाजों में कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया और जैसे तैसे टीम अंत में जीत गई.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया जहां भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद खराब रही और दोनों ओपनर यानी की कैम्पबेल और लुईस 0 रन पर पवेलियन लौट गए. इस दौरान विराट ने जिन युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था वो सभी खरे उतरे. इनमें सबसे पहले सुंदर और सैनी ने भारत को सफलता दिलाई. भारत ने विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 95 रनों पर ही रोक दिया. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लगातार विकेट लेते हुए विंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया. विंडीज के लिए केरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 20 रन बनाए. भारत की तरफ से गेंदबाजी की अगर बात करें तो अपना पहला टी20 खेल रहे नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाजी की और मात्र 17 रन देकर टीम के खाते में तीन विकेट डाले. वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी 2 विकेट मिले. भारत की बल्लेबाजी भारत की बल्लेबाजी की अगर बात करें तो ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन संभल कर खेल रहे थे लेकिन तभी शिखर धवन मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कुछ हद तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. लेकिन सुनील नरेन के एक ही ओवर में भारत को दो बड़े झटके लगे जहां रोहित और पंत दोनों आउट हो गए. पंत ने 0 रन बनाए. इसके बाद मनीष पांडे भी जल्द ही आउट हो गए. उन्होंने 19 रन बनाए. एक समय लग रहा था कि विराट क्रीज पर जमे हुए हैं लेकिन वो भी गलत शॉट खेलकर 19 रन बनाकर आउट हो गए. Ind vs WI 1st T20: नवदीप सैनी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया इसके बाद क्रीज पर कृणाल पंड्या और रविंद्र जडेजा आए. दोनों ने बेहतरीन शॉट्स खेले. लेकिन कृमाल ज्यादा देर तक चल नहीं पाए और वो बोल्ड हो गए. अंत में सुंदर ने आकर पारी को खत्म किया और टीम इंडिया 4 विकेट से जीत गई. भारत ने अब सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. विंडीज की पारी जॉन कैम्पवेल ने वॉशिंगटन सुंदर द्वारा फेंके गए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और क्रुणाल पांड्या को कैच दे बैठे. आठ के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस का विकेट भी गिरा दिया. निकोलस ने पोलार्ड के साथ मिलकर टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन सैनी की गेंद पूरन के बल्ले का किनारा ले विकेटों पर जा लगी और विंडीज ने 28 रनों पर अपना तीसरा विकेट खो दिया. सैनी ने अगली ही गेंद पर शिमरन हेटमायेर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. रोवमैन पावेल चार के निजी स्कोर पर खलील अहमद का शिकार बने. उनके जाने से विंडीज का स्कोर 33 रनों पर पांच विकेट हो गया. पोलार्ड ने यहां कुछ तेजी से रन बनाए. अंत में पोलार्ड से तेजी से रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. सैनी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू करा दिया. पोलार्ड ने 49 गेंदों का सामना किया और चार छक्कों के अलावा दो चौके भी लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Embed widget