एक्सप्लोरर

मुकाबले से पहले होल्डर ने कहा, भारत से मिलेगी कड़ी चुनौती

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच रविवार को खेला जाएगा

दो मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिन के अंदर 0-2 से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को वनडे सीरीज में भी भारत से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा.

होल्डर ने मैच से पहले कहा, ‘‘यह इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि भारत इस समय कुछ अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है. हमें उनसे कड़ी चुनौती की उम्मीद है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘(हमारी) यह युवा टीम है, इसमें काफी नये चेहरे शामिल हैं. लेकिन यह उनके लिये अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है.’’

टीम के ऑलराउंडर ने कहा कि भारत के बल्लेबाजों के मुफीद हालात में लगातार 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार 300 से ज्यादा रन का स्कोर नहीं बना सके हैं जो पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में अच्छा स्कोर और बेंचमार्क रहा है. हमने अपने ड्रेसिंग रूम में इसके बारे में बात की थी. हमें 300 रन से ज्यादा रन बनाते रहना चाहिए और लगातार ऐसे करते रहना चाहिए.’’

भारत में परिस्थितियां तेजी से रन जुटाने की होती हैं और होल्डर ने कहा कि उनकी टीम को 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य देना होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई शक है कि भारत में तेजी से रन बनते हैं. हमारे बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने पर ध्यान देना होगा.’’

होल्डर ने टीम के सीनियर सदस्य मार्लोन सैमुअल्स की प्रशंसा की जो रविवार को अपने 200वें वनडे में भाग लेंगे.

होल्डर ने कहा, ‘‘वह (सैमुअल्स) हमारे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक है. उसने हाल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मैंने जितने खिलाड़ी देखे हैं, उसमें वह सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों में से एक है. इसलिये वह कल 200वां वनडे खेल रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget