एक्सप्लोरर

IND vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले कर रही है बल्लेबाजी

विराट एंड कंपनी काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही है क्योंकि टीम इंडिया इससे पहले टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया था.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस दौरान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में अगर टीम इंडिया ये सीरीज जीतती है तो टीम एक साथ लगातार 10 सीरीज अपने नाम कर लेगी. आज टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन नहीं खेलेंगे. दोनों चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है लेकिन दोनों आज पहला वनडे नहीं खेल रहे हैं. विराट कोहली ने टॉस के दौरान एलान किया कि वो इस वनडे के लिए मयंक अग्रवाल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और मनीष पांडे को बाहर रख रहे हैं. विराट एंड कंपनी काफी आत्मविश्वास में नजर आ रही है क्योंकि टीम इंडिया इससे पहले टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया था. इस दौरान रोहित, राहुल और विराट ने दमदार पारी खेली थी. यहां टीम इंडिया को अगर अपना पहला वनडे जीतना है तो टीम को अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा. क्योंकि टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए यही दोनों मुश्किलें सबसे ज्यादा थी. जबकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लगातार इस चीज का फायदा उठा रहे थे. वेस्टइंडीज की टीम में बड़े हिटर्स हैं ऐसे में टीम के गेंदबाजों को काफी सोच समझकर गेंदबाजी करनी होगी. दोनों टीमें: भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मुहम्मद शमी. वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, इविन लुइस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल और हेडन वाल्श जूनियर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget