एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेले जाएगा मैच, प्रदूषण की वजह से टेंशन में हैं रोहित शर्मा?

World Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में मैच खेला जाएगा. विश्व कप 2023 के इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

World Cup 2023 India VS Sri Lanka: विश्व कप 2023 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अच्छा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकता है. फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है. यह मैच मुंबई में गुरुवार को खेला जाना है. इस दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले प्रदूषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है. 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मुंबई में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम में हल्की गर्मी होगी. अगर औसत तापमान की बात करें तो यह 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. एक अहम बात यह भी है कि खेल के दौरान खिलाड़ियों को मौसम की वजह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. 35 प्रतिशत उम्मीद है कि बादल छाए रहेंगे. 

टीम इंडिया मौसम तो नहीं लेकिन प्रदूषण की वजह से जरूर चिंता की स्थिति में है. अमर उजाला की खबर के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित ने मुंबई के प्रदूषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यह आदर्श स्थिति नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित से पहले जो रूट ने भी प्रदूषण को लेकर शिकायत की थी. रूट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था. 

गौरतलब है कि टीम इंडिया पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही इस मैच में खेल सकती है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी तक फिट नहीं हो सके हैं. इस वजह से वे बाहर चल रहे हैं. रोहित और टीम इंडिया संभवत: प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे. टीम इंडिया ने अभी तक छह मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. उसका इस मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. वहीं सेमीफाइनल से पहले आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: श्रीलंका पर भारी पड़ सकता है टीम इंडिया का ये विस्फोटक बल्लेबाज, वनडे में जड़ चुका है 10 शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget