एक्सप्लोरर

INDvsSL: कप्तानी में पहली सीरीज़ जीत से एक कदम दूर रोहित शर्मा

पिछले मैच में बल्ले से आग उगलने वाले रोहित शर्मा आज तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरों में कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतने पर होंगी. धर्मशाला में खेले गए मैच में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी

विशाखापट्टनम: पिछले मैच में बल्ले से आग उगलने वाले रोहित शर्मा आज तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरों में कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतने पर होंगी. धर्मशाला में खेले गए मैच में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी, लेकिन मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित के तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने मेहमानों को पटखनी देते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.

अब आज यहां वाई.एस.राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा.

इस मैदान पर उसका रिकार्ड भी अच्छा रहा है. भारत ने यहां सात मैच खेले हैं तो एक में जीत हासिल की है. श्रीलंका को उसे हराने के लिए अपनी शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन करना होगा.

वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारत रोहित की आगुआई में उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार भी रोहित के कंधों पर होगा. पहले मैच में नाजुक स्थिति में अर्धशतक जड़ने वाले महेंद्र सिंह धौनी पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी.

इस मैदान का धौनी के साथ खासा नाता है. धौनी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक इसी मैदान पर 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था. धौनी ने उस मैच में 148 रनों की पारी खेली थी.

पिछले मैच में शिखर धवन ने भी बल्ले से बेहतरीन योगदान दिया था. वहीं अपने करियर का दूसरा मैज खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी 88 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.

दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे को पहले मैच में ही बल्लेबाजी का मौका मिला था. यह दोनों भी अपने बल्ले की जंग को दूर करना चाहेंगे.

गेंदबाजी में भारत भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के ऊपर निर्भर रहेगी. वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल के ऊपर जिम्मेदारी होगी. रोहित, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे टीम में जगह देते हैं यह देखना होगा.

वहीं श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करेंगे. उनके पास सीरीज जीतने का मौका भी है जिसे वह किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे.

टीम को जीत की राह पर ले जाने के अलावा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर भी होगी. इसमें एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल और अकिला धनंजय उनका साथ देंगें. लेकिन पेररा के लिए दिक्कत की बात यह है कि पहले मैच में गेंदबाजी के मुफीद विकेट मिलने पर तो उनके गेंदबाजों ने कहर ढा दिया था लेकिन दूसरे मैच में वह एकदम राह से भटक गए थे.

बल्लेबाजी में मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला पर श्रीलंकाई पारी की जिम्मेदारी होगी.

टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर) , शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अजिंक्य रहाणे, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थंरगा, एंजेलो मैथ्यूज, सुंरगा लकमल, लाहिरू थिरिमाने, नुवान प्रदीप, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दानुष्का गुणाथिलका, सचिथा पाथिराना, अकिला धनंजय, असेला गुणारत्ने, धनंज डी सिल्वा, कुशल परेरा, दुशमंथा चामिरा, चाटुरंगा डी सिल्वा, सादिरा सामाराविक्रमा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
2008 से 2025 तक, देखें पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट; एक बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीत चुका है ये अवार्ड
2008 से 2025 तक, देखें पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट; एक बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीत चुका है ये अवार्ड
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget