एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd TEST: कोहली के रिकॉर्ड दोहरे शतक के बाद भारत ने श्रीलंका पर शिकंजा कसा

कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के नाबाद शतक से भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 405 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 21 रन करके मैच पर शिकंजा कस दिया.

कोहली ने कप्तान के रूप में पांचवां दोहरा शतक जड़ते हुए 267 गेंद में 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 213 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके अलावा एक साल से भी अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेल रहे रोहित (160 गेंद में नाबाद 102, आठ चौके, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी भी जिससे भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 610 रन बनाकर घोषित की.

कोहली ने चेतेश्वर पुजारा (143) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 183 रन जोड़े. इन तीनों के अलावा कल सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (128) ने भी शतक जड़ा था. यह तीसरा मौका है जब भारत के चार बल्लेबाजों ने पारी में शतक जड़ा है.

कोहली ने इसके साथ ही कप्तान के रूप में पांच दोहरे शतक के वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की. कोहली ने 130 गेंद पर 10 चौकों की मदद से अपना 19वां टेस्ट शतक पूरा किया और कप्तान के रूप में 12वां शतक जड़ते हुए सुनील गावस्कर के 11 शतक को पीछे छोड़कर भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले कप्तान बने.

श्रीलंका की तरफ से दिलरुवान परेरा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट चटकाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 202 रन लुटाए. रंगना हेराथ (81 रन पर एक विकेट), लाहिरू गमागे (97 रन पर एक विकेट) और दासुन शनाका (103 रन पर एक विकेट) को एक-एक विकेट मिला.

दूसरी पारी में भी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम ने दूसरी ही गेंद पर सदीरा समरविक्रम (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने ईशांत शर्मा (15 रन पर एक विकेट) की अंदर की ओर आती गेंद को छोड़ने का फैसला किया और अपना ऑफ स्टंप गंवा बैठे.

सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 11) और लाहिरू थिरिमाने (नाबाद 09) ने हालांकि इसके बाद श्रीलंका को बाकी बचे 8.4 ओवर में और झटके नहीं लगने दिए.

श्रीलंका को पारी की हार टालने के लिए अब भी 384 रन की दरकार है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget