एक्सप्लोरर

क्या जरूरत से ज्यादा धीमी बल्लेबाजी करते हैं चेतेश्वर पुजारा?

इस बात में शायद ही किसी को संदेह हो कि वो एक जबरदस्त भरोसेमंद बल्लेबाज हैं, लेकिन पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में आए बदलाव के बाद ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या वो बदलते वक्त के साथ अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ा नहीं पा रहे हैं.

शिवेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ खेल पत्रकार

नागपुर टेस्ट में सबकुछ काबू में है. भारत के पास चार सौ से ज्यादा रनों की बढ़त है. टेस्ट मैच में अभी पूरे दो दिन का खेल बाकी है. मौसम भी कुछ ऐसा करता नहीं दिख रहा जैसा उसने कोलकाता में किया था. कुल मिलाकर अनिश्चितताओं से भरे होने के बावजूद इस मैच को लेकर ये बात कही जा सकती है कि भारतीय टीम जीत के रास्ते पर है.

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहली पारी में जिस तरह का कमजोर प्रदर्शन किया था, उसे याद करके इस बात को कहना और आसान हो जाता है. आपको याद दिला दें कि पहली पारी में श्रीलंका की टीम 205 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. नागपुर में भारत के लिए मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतक जड़े. विराट कोहली ने तो शानदार दोहरा शतक बनाया.

इन सारी बातों के बाद भी चेतेश्वर पुजारा के शतक पर चर्चा होनी चाहिए. इस बात में शायद ही किसी को संदेह हो कि वो एक जबरदस्त भरोसेमंद बल्लेबाज हैं, लेकिन पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में आए बदलाव के बाद ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या वो बदलते वक्त के साथ अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ा नहीं पा रहे हैं. वो भी तब जबकि उनके ऊपर किसी किस्म का कोई दबाव नहीं था. इसबात पर चर्चा इसलिए भी होगी क्योंकि कप्तान विराट कोहली उन्हें इसके लिए पहले भी टोक चुके हैं. आगे आपको पूरी कहानी बताएंगे.

चारों बल्लेबाजों के शतक का फर्क देखिए

नागपुर टेस्ट में भारत के लिए पहला शतक लगाया मुरली विजय ने, मुरली विजय ने 100 रन 187 गेंद पर बनाए. भारत के दूसरे शतकवीर बने चेतेश्वर पुजारा. पुजारा ने 100 रन 246 गेंद पर बनाए. तीसरे शतकवीर विराट कोहली का आंकड़ा देखिए. उन्होंने सिर्फ 130 गेंदों पर शतक लगाया. दोहरे शतक के लिए उन्होंने 259 गेंदें खेली. चौथे शतकवीर रोहित शर्मा ने भी 160 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. इन आंकड़ों का फर्क आपको साफ समझ आ रहा होगा. कुल स्कोर के लिहाज से मुरली विजय ने करीब 58, विराट कोहली का स्ट्राइक रेट करीब 80 का था, रोहित शर्मा ने करीब 64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए लेकिन चेतेश्वर पुजारा का स्ट्राइक रेट था- 39.5. चूंकि टेस्ट मैच में समय की कोई कमी नहीं है इसलिए उनके शतक पर चर्चा हो रही है वरना अगर समय की किल्लत होती तो उनके शतक पर नाक भौं सिकोड़ी जा रही होती. आप ये भी कह सकते हैं कि पुजारा ने इसीलिए धीमी बल्लेबाजी की क्योंकि उन्हें पता था कि समय की कोई कमी नहीं है लेकिन ये कहने से पहले करीब डेढ़ साल पहले के एक वाकए को जान लीजिए.

विराट सुस्त बल्लेबाजी पर पुजारा को टोक चुके हैं

पिछले साल जुलाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी. सेंटपीटर्स में टेस्ट मैच खेला जा रहा था. उस टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 67 गेंद पर सिर्फ 16 रन बनाए थे. उस टेस्ट मैच में भी विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाया था. आर अश्विन ने भी उस मैच में शतक ठोंका था. भारत ने वो टेस्ट मैच जीत लिया था इसलिए विराट कोहली ने पुजारा की बल्लेबाजी को नजरअंदाज कर दिया. अगला टेस्ट मैच किंग्सटन में था. इस टेस्ट मैच में पुजारा ने 159 गेंद खेलकर सिर्फ 46 रन बनाए. ये टेस्ट मैच वेस्टइंडीज ने ड्रॉ करा लिया. वो भी तब जबकि पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 200 रनों के भीतर ही आउट कर दिया था. इस टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद विराट कोहली से नहीं रहा गया उन्होंने इस बारे में बाकयदा चेतेश्वर पुजारा से बात की. बातचीत के लहजे में वो अधिकार भी था जो किसी भी टीम के कप्तान के पास होता है. विराट कोहली ने सीधे शब्दों में पुजारा को बताया था कि अगर प्लेइंग 11 में बने रहना है तो क्रीज पर डेरा डालने की बजाए उन्हें रन बनाते रहने होंगे. इसके बाद के कुछ मैचों में पुजारा ने उनकी नसीहत को ध्यान में रखा भी था, यहां तक कि श्रीलंका के दौरे पर जब उन्होंने शतक लगाया तब उनकी स्ट्राइक रेट करीब 58 की थी.

ट्विटर पर फॉलो करने के लिए  - @Shivendrak

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget