एक्सप्लोरर

TEA INDvsSL: दोहरे शतक की ओर कप्तान विराट कोहली, भारत को 302 रनों की बढ़त

दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे कप्तान विराट कोहली (नाबाद 170) की बेहतरीन पारी के अलावा चेतेश्वर पुजारा (143), मुरली विजय (128) के शतक और रोहित शर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों की विशाल बढ़त ले ली है.

नागपुर: दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे कप्तान विराट कोहली (नाबाद 170) की बेहतरीन पारी के अलावा चेतेश्वर पुजारा (143), मुरली विजय (128) के शतक और रोहित शर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों की विशाल बढ़त ले ली है.

श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर समेटने के बाद भारत ने तीसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में 157 ओवरों में चार विकेट पर 507 रन बना लिए हैं.

पहले और दूसरे दिन एक-एक विकेट खोने वाली भारतीय टीम ने तीसरे दिन दो विकेट खोए. पहले सत्र में उसने पुजारा का विकेट खोया. दूसरे दिन 121 के स्कोर पर नाबाद लौटने वाले पुजारा तीसरे दिन अपने खाते में 22 रनों का इजाफा करते हुए पहले सत्र की समाप्ति से कुछ देर पहले लाहिरू गमागे की यार्कर गेंद पर बोल्ड हो गए.

पुजारा ने अपनी पारी में 362 गेंदें खेलीं और 14 चौके लगाए. उनके स्थान पर आए उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पहले सत्र में पांच गेंद खेलने के बाद खाता भी नहीं खोल पाए. दिन के दूसरे सत्र में उन्होंने खाता खोला, लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए.

15 गेंदों में दो रन बनाने वाले रहाणे को दिलरुवान परेरा ने दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच कराया. रहाणे के बाद उनके शहर मुंबई के रहने वाले वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित ने लंबे अरसे बाद टेस्ट विकेट पर कदम रखा और अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया.

रोहित ने कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए अभी तक 97 रनों की साझेदारी कर ली है. रोहित ने अभी तक अपनी पारी में 108 गेंदें खेलते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
डेब्यू के बाद अगले ही मैच से होगी वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भेजा बड़ा मैसेज 
डेब्यू के बाद अगले ही मैच से होगी वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? पूर्व क्रिकेटर ने भेजा बड़ा मैसेज 
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget