एक्सप्लोरर

टेस्ट की कड़ी टक्कर के बाद अब वनडे में दो-दो हाथ करने को तैयार भारत-श्रीलंका

नए कप्तानों के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उतर रही भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है.

धर्मशाला: नए कप्तानों के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उतर रही भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है.

उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं श्रीलंका ने उपुल थंरगा के स्थान पर थिसारा परेरा को अपनी टीम की कमान सौंपी है.

ऐसे में दोनों कप्तानों के कंधों पर टीम की जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है.

रोहित पहली बार राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे. वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उनके रहते टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.

कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उसने हाल ही में श्रीलंका को उसके घर में और फिर आस्ट्रेलिया को अपने घर में वनडे सीरीज में मात दी थी. रोहित के सामने उसी विजयी क्रम को जारी रखने की बड़ी चुनौती है.

श्रीलंका की टीम को देखते हुए उनके लिए यह आसान लगता है क्योंकि श्रीलंका टीम ने पिछली तीन सीरीज में हार झेली है. जिम्बाब्वे जैसी टीम ने उसे उसके घर में 3-2 से हराया था. फिर भारत से वह अपने घर में ही 0-5 से हारी थी. इसके बाद पाकिस्तान ने उसे अपने दूसरे घर संयुक्त अरब अमिरात में 5-0 से मात दी थी.

इस लिहाज से रोहित की कप्तान के तौर पर विजयी शुरुआत का रास्ता आसान लगता है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है. इस बात से सभी वाकिफ हैं.

रोहित के सिर कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने का भी दबाव होगा. कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी कुछ हद तक तो कमजोर होगी. ऐसे में रोहित के अलावा उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन, महेंद्र सिंह धौनी और अंजिक्य रहाणे पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी.

रहाणे टेस्ट में अच्छी फॉर्म में नहीं थे. उनके लिए और टीम के लिए यह जरूरी है कि रहाणे अपने बल्ले की जंग को दूर करें. कोहली की गैमोजूदगी मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है. वहीं रोहित मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी मौका दे सकते हैं.

वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार पर टीम की कमान होगी. धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार साबित हो सकती है. इस विकेट पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और तब इस विकेट के व्यवहार की सभी ने तारीफ की थी.

ऐसे में रोहित नए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में मौका दे सकते हैं. हालांकि इसकी संभावना कम है क्योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या के रूप में एक हरफनमौला खिलाड़ी पहले से ही मौजूद है. स्पिन विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के जिम्मे होगा. कुलदीप ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में से इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी थरंगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, तीसरे टेस्ट में मैच बचाने वाली पारी खेलने वाले धनंजय डी सिल्वा और दिमुथ करुणारत्ने पर निर्भर करेगी.

गेंदबाजी में टेस्ट में सुरंगा लकमल ने काफी प्रभावित किया था. वह अगर अपने उसी फॉर्म को जारी रखते हैं तो भारत के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है. चाइनमैन लक्षण संदाकान और ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा पर भी श्रीलंका काफी हद तक निर्भर करेगी.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल.

श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, चाटुरंगा डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, दुशमंथा चामिरा, सचिथा पाथिराना, और कुशल परेरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget