एक्सप्लोरर

INDvSA: सीरीज़ में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

टेस्ट की हार के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज़ में धमाकेदार वापसी की है. 6 मैचों की सीरीज़ के पहले दोनों मुकाबलों को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज़ में अपना दबदबा मनवा लिया है.

केपटाउन: टेस्ट की हार के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज़ में धमाकेदार वापसी की है. 6 मैचों की सीरीज़ के पहले दोनों मुकाबलों को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज़ में अपना दबदबा मनवा लिया है. आज भारत तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के साथ टक्कर के लिए न्यूलैंड्स के मैदान पर उतरेगा. जहां टीम इंडिया सीरीज़ में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.

दो वनडे हारने के बाद साउथ अफ्रीकी फिलहाल सीरीज में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सीरीज से पहले दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स चोट के कारण बाहर हुए तो पहले वनडे के बाद कप्तान फाफ डूप्लेसिस सीरीज से बाहर हो गए. मेजबान टीम के लिए मुश्किलों का सिलसिला यहीं नहीं थमा और दूसरे वनडे के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी वनडे और टी 20 सीरीज से बाहर हो गए.

दूसरे वनडे में डू प्लेसी और डीविलियर्स की कमी से जूझने के बाद अब तीसरे टेस्ट में डीकॉक का ना होना भी नवनियुक्त कप्तान ऐडम मार्कराम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. हालांकि इस मैदान पर तेज़ गेंदबाज़ों ने पहले भी अपना जौहर दिखाया है और दक्षिण अफ्रीका की तेज़ गेंदबाज़ी, भारत के सामने मुश्किलें पैदा कर सकती है. जिससे भारत को सावधान रहना होगा.

स्पिन जोड़ी के आगे बेबस

एक तरफ जहां मेजबान टीम अपने दिग्गजों के चोट से परेशान है तो बाकी टीम भारतीय स्पिन जोड़ी के सामने बेबस है. कलाई के सहारे गेंद को स्पिन कराने वाले युजवेन्द्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव ने अफ्रीकी पिच पर स्पिन को वो नजारा पेश किया है जिससे हर कोई हैरान है. दोनों ने दो मैच में अफ्रीका के 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया हैय स्पिन से परेशान टीम ने मुकाबले से पहले जम कर स्पिन गेंदबाजी को नेट पर खेला.

बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला रन बनाता जा रहा है. उन्होंने पहले वनडे में शतक जड़ा था. उनके अलावा पहले वनडे में अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेली तो दूसरे वनडे में शिखर धवन ने 51 रन बनाए थे.

अगर भारत का शीर्ष क्रम विफल होता है तो जिम्मेदारी केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी. धोनी के रहते टीम प्रबंधन बिना चिंता के रह सकता है.

भारत के अलावा अनुभव से दूर दिख रहा दक्षिण अफ्रीका खेमा हाशिम अमला, जेपी ड्यूमिनी और डेविड मिलर पर आशा भरी निगाहों से देख रहा होगा. हालांकि अभी तक वनडे में इनमें से कोई भी अपनी शैली के अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर सका है.

गेंदबाजी में भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह है. इन दोनों के अलावा पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प हैं

पहले दो वनडे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी से परेशान रहे हैं. तीसरे मैच में भी कप्तान कोहली इन दोनों को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे.

टीमें : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर.

दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला,ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिड़ी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिे जोंडो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget