एक्सप्लोरर

IND vs PAK Toss: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Toss Update: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों ही टीमें 50 ओवर फॉर्मेट में 4 साल के बाद एक-दूसरे का सामना कर रही हैं.

India vs Pakistan, Asia Cup 2023 Toss Update: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला आज श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम लंबे समय के बाद अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर खेलने उतर रही है. पाकिस्तान ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के साथ कहा कि बारिश होने के आसार हैं लेकिन हमने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है. अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए आपको इन सभी चुनौतियों और हालात का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. हमें वेस्टइंडीज की सीरीज के बाद थोड़ा आराम मिला है. बैंगलोर में हमने यहां आने से पहले अच्छी तैयारी की. अब देखना है हम इस टूर्नामेंट में क्या हासिल करते हैं. यह एक शानदार टूर्नामेंट है और हमारे सामने बेहतर टीमें हैं. हम इस मैच में 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलने उतर रहे हैं.

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इस मुकाबले में टॉस के बाद कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हमारे हाथ में नहीं है. हमने यहां काफी क्रिकेट खेला है तो हमें यहां के हालात के बारे में बेहतर पता है. एशिया कप में बड़ी टीमें खेलती तो यह एक अच्छा टूर्नामेंट है. हम अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. हम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतर रहे हैं.

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान – फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान आगा, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK Live: पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, चौकों से लेकर छक्के तक हर मामले में आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget