एक्सप्लोरर

INDvsPAK एशिया कप 2018: अपनी गलतियों को सुधार कर आएगा पाकिस्तान: सुनील गावस्कर

India vs Pakistan एशिया कप: आज दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला होने जा रहा है. एशिया कप 2018 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद टीम की नज़रें अब फाइनल में जगह पक्की करने पर है.

आज दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला होने जा रहा है. एशिया कप 2018 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद टीम की नज़रें अब फाइनल में जगह पक्की करने पर है.

कुछ ऐसा ही समझते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी. गावस्कर ने कहा है कि इस मैच में एडवांटेज टीम इंडिया के साथ होगा. हालांकि साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया पाकिस्तान टीम भी इस मुकाबले में तैयारी के साथ उतरेगी.

लिटिल मास्टर ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि 'पाकिस्तान के खिलाफ आज के मुकाबले में एडवांटेज भारत के साथ होगा. क्योंकि टीम इंडिया ने जिस तरह से अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं उससे उन्हें फायदा होगा. खासकर हमने जो मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीता उससे भारतीय टीम मानसिक रूप से मजबूत नज़र आएगी.'

टीम इंडिया के पक्ष में मैच झुके होने की बात के साथ ही सनी पाजी ने ये भी कह दिया कि पाकिस्तान को हल्के में लेने भारत के लिए भूल साबित हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ हार और अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद करीबी जीत के बाद आगे बढ़ रही है. इस तरह से मैच में प्रदर्शन करने के बाद टीमें ज्यादा सोच विचार कर अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करती हैं.

गावस्कर ने कहा, 'जब आप नज़दीकी मुकाबले जीतते हैं तो आप सोचते हैं कि आपको क्या करना हैं और हमसे कहां गलतियां हुईं. ऐसा ही कुछ हार के बाद भी होता है जो इस वक्त पाकिस्तान के साथ है. वो सोच रहे होंगे कि दबाव कि स्थिती में उससे निकलने की जिद हमारे अंदर है. जिससे टीमों को फायदा होगा.'

इसके साथ ही सनी ने कहा, 'आज भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा. क्योंकि उन्होंने पहले मैच से सीखा होगा और अब अफगानिस्तान के मैच से भी सीखा है.'

सुपर फोर मुकाबलों में भारत ने बांग्लादेश को धूल चटाई है वहीं पाकिस्तान, अफगानिस्तान को मात देकर आगे आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget