एक्सप्लोरर

World Cup 2019: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल

India vs New Zealand Match Live Streaming: विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच है. दोनों टीमों के बीच यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 14 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल में खेलेगी.

भारतीय टीम का मौजूदा विश्व कप के लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन रहा है. विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने टूर्नामेंट के अपने 9 मैचों में 7 सात में जीत दर्ज की है जबकि उसके एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं उसका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

इस तरह भारत 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे पहले स्थान पर कायम है.

वहीं न्यूजीलैंड की टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी. पूरे टूर्नामेंट में कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर के अलावा और कोई भी खिलाड़ी बल्लेबाजी में अपना दम नहीं दिखा पाया है.

ऐसे में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम की कोशिश की होगी वह अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर उसे कड़ी चुनौती दें.

वहीं टीम के गेंदबाजों ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड के लिये लॉकी फर्ग्युसन सबसे अधिक 17 विकेट लिए हैं. फर्ग्युसन के अलावा ट्रेंट बोल्ट इस टूर्नामेंट में 15 विकेट ले चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका एक शानदार हैट्रिक भी शामिल है. वहीं जिम्मी नीशाम के नाम 11 विकेट के दर्ज है जबकि मैट हेनरी और कोलिन डे ग्रांडहोमे ने पांच-पांच विकेट लिये हैं.

इस तरह मौजूदा विश्व कप में किवी टीम गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 42 विकेट लिए हैं.

ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को किवी गेंदबाजों के सामने संभलकर खेलना होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कहां भिड़ेगी यह दोनों टीम, कितने बजे से शुरु होगा यह मैच और इसका लाइव टेलीकास्ट आप कहां देख सकेंगे ?

कहां खेला जाएगा विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच ?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा जबकि 2 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा.

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट ?

विश्व कप 2019 के सारे मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

विश्व कप 2019 के सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'हॉटस्टार' पर देख सकते हैं. वहीं इन मैचों के हर पल के लाइव अपडेट की जानकारी आप हमारी वेबसाइट www.wahcricket.com पर भी पा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget