एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st Test: इशांत के 5 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड 348 पर ऑल आउट, भारत की खराब शुरूआत

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों के साथ की. जसप्रीत बुमराह ने बीजे वाटलिंग (14) को इसी स्कोर पर पवेलियन लौटा कीवी टीम को दिन का पहला झटका दिया.

भारत ने यहां बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की है. दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक भारत ने अपने दो विकेट खोकर 78 रन बना कीवी टीम द्वारा पहली पारी में ली गई 183 रनों की बढ़त को कम करते हुए 105 कर दिया है. भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 165 रनों पर ढेर हो गई थी. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 348 रन बना भारत पर अच्छी बढ़त ले ली थी. तीसरे दिन के दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अर्धशतक जमा चुके हैं. वह 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 81 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का मारा है. उनके जोड़ीदार पृथ्वी शॉ 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन ही बना सके. ट्रेंट बाउल्ट ने 27 के कुल स्कोर पर शॉ को आउट किया. चेतेश्वर पुजारा ने 81 गेंदों का सामना कर 11 रन बनाए और मयंक के साथ 51 रनों की साझेदारी की. बाउल्ट ने पुजारा को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ चायकाल की घोषणा कर दी गई. इससे पहले, अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और तीसरे दिन 44 रनों की पारी खेल न्यूजीलैंड को भारत पर 183 रनों की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई. न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों के साथ की. जसप्रीत बुमराह ने बीजे वाटलिंग (14) को इसी स्कोर पर पवेलियन लौटा कीवी टीम को दिन का पहला झटका दिया. इसके बाद ईशांत शर्मा ने टिम साउदी (6) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 225 रन कर दिया. यहां लगा कि कीवी टीम अब जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन जेमिसन, कोलिन डी ग्रांडहोम और बाउल्ट ने ऐसा नहीं होने दिया. पहले डी ग्रांडहोम और जेमिसन ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. अपना पदार्पण मैच खेल रहे जेमिसन गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद बल्ले से भी शानदार खेल रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में वह फंस कर छह रन से पचास का आंकड़ा हासिल करने से चूक गए. जेमिसन ने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना कर चार छक्के और एक चौका मारा. अश्विन ने डी ग्रांडहोम को भी अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. वह 43 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए. उन्होंने 74 गेंदों का पारी में पांच चौके मारे. फिर बाउल्ट ने 24 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बना कीवी टीम को 348 के कुल स्कोर तक पहुंचाया और यहीं ईशांत का पांचवां शिकार बने. बाउल्ट के आउट होते ही कीवी पारी का अंत हो गया. भारत के लिए ईशांत ने पांच विकेट लिए. अश्विन के हिस्से तीन तो बुमराह और शमी के हिस्से एक-एक सफलता आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget