एक्सप्लोरर

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट में कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ शतक की जरूरत

Virat Kohli IND vs ENG: विराट कोहली के पास टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है. लेकिन इसके लिए उन्हें शतक लगाना होगा.

Virat Kohli IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाना है. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए कोहली को शतक लगाना होगा. कोहली इस मैच में 9000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं. कोहली भारत के लिए मौजूदा टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 

विराट ने अभी तक 113 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 8848 रन बनाए हैं. उन्हें 9000 रन पूरे करने के लिए 152 रनों की जरूरत है. कोहली इस फॉर्मेट में 29 शतक और 30 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा है. विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मौजूदा खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. कोहली के पास हैदराबाद टेस्ट में यह खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 200 मैचों में 15921 रन बनाए हैं. इस दौरान 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं. सचिन का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 248 रन रहा है. इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर हैं. द्रविड़ ने 163 मैचों में 13265 रन बनाए हैं. इस दौरान 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं. सुनील गावस्कर ने 10122 रन बनाए हैं. वे 34 शतक और 45 अर्धशतक लगा चुके हैं. 

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में काफी नीचे हैं. रोहित 19वीं रैंकिंग पर हैं. उन्होंने 54 टेस्ट मैचों 3737 रन बनाए हैं. रोहित इस फॉर्मेट में 10 शतक और 16 अर्धशतक लगा चुके हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 95 मैचों में 3193 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 14 अर्धशतक लगाए थे. अश्विन 23वीं रैंकिंग पर हैं. रवींद्र जडेजा ने 68 मैचों में 2804 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: पूर्व भारतीय खिलाड़ी की रोहित को सलाह, बताया इंग्लैंड के खिलाफ किस बात का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget