एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: उमेश यादव ने मानी गलती, कहा- मिडिल ओवर्स में खर्च कर दिए ज्यादा रन

India Vs England The Oval Test: उमेश यादव ने स्वीकार किया है कि इंडिया ने मिडिल ओवर्स में ज्यादा रन खर्च किए. उमेश को हालांकि भारत की जीत की उम्मीद है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच द ओवल के मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड 62 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद 99 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो गया. भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने स्वीकार किया कि उन्होंने दूसरे दिन मिडिल ओवर्स में ज्यादा रन खर्च किए.

उमेश ने कहा, "हमें पता था कि हमने सिर्फ 191 रन बनाए हैं. जब हमने शुरूआत की तो सिर्फ एक ही चीज सोचा कि हमें बस मेडन ओवर डालनी है. हम विकेट के पीछे नहीं भाग रहे थे लेकिन सिर्फ मेडन ओवर डालना चाहते थे. हमने कोशिश की और सफल भी हुए. मध्य ओवरों में हमने 40-50 रन लुटाए जिसके बाद गेम खुला और उन्होंने 80-90 रन आसानी से बना लिए."

उमेश यादव ने आगे कहा, "लंच से पहले सात-आठ ओवर में 35 रन गए. बल्लेबाज लय में आ रहे थे. उन्हें पत चल गया था कि क्या करना है. मेरे ख्याल हमारी तरफ से कुछ गलती हुई. हमने जिस तरह से विकेट लिए, मुझे लगता है कि हमें थोड़ा और कसने की जरूरत थी. लेकिन हमने मध्य ओवरों में कुछ रन लुटाए."

उमेश को भारत की जीत की उम्मीद

उमेश यादव को हालांकि अभी भी भारत की जीत की उम्मीद है. तेज गेंदबाज ने कहा, "हम मैच जीत सकते हैं. पहली पारी में नमी, बाउंस थी और मौसम का हिसाब अलग था. जब उन्होंने बल्लेबाजी की तो पिच बदल गई. अगर आप देखें तो हमारी शुरूआत भी अच्छी रही थी. जिस तरह से हमारे बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि हम लोग अच्छा कर सकते हैं और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं."

उमेश ने कहा, "आप हमेशा टीम का हिस्सा रहते हैं. अगर आप नहीं भी खेल रहे हैं तो भी आप हिस्सा रहते हैं. इसका मतलब यह नहीं होता कि आपकी गेंदबाजी और ट्रेनिंग खत्म हो जाएगी. आप टीम का हिस्सा होते हैं. आप हमेशा नेट्स में गेंदबाजी करते हैं. सहायक स्टाफ को पता होता है कि किसी भी अवसर दिया जा सकता है, इसलिए आपको जोन में होना पड़ता है."

बता दें कि टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन ही बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 290 रन बनाने में कामयाब रहा. इंडिया ने हालांकि दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं. 

T20 World Cup: इंग्लैंड की टीम को लगेगा तगड़ा झटका, Ben Stokes रह सकते हैं वर्ल्ड कप से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget