एक्सप्लोरर

प्लेइंग 11 को लेकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, कोहली की रिप्लेसमेंट और अनसोल्ड खिलाड़ी बना सिरदर्द

विराट कोहली की गैरमौजूदगी और ऑलराउंडर स्लॉट पर कड़े मुकाबले ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI चुनना मुश्किल बना दिया है.

IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने दो बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, पहला, विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर किसे उतारा जाए? और दूसरा, ऑलराउंडर की भूमिका में शार्दुल ठाकुर और नीतीश रेड्डी में से किसे चुना जाए? खास बात यह है कि आईपीएल में अनसोल्ड रहने वाले शार्दुल ठाकुर ने अपनी हालिया फॉर्म से और इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

कोहली की जगह नंबर 4 पर कौन

20 जून से भारतीय टीम लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. पहले टेस्ट से पांच दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल यह साफ नहीं कर पाए कि कोहली की जगह नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करने उतरेगा और न ही उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कोई खुलासा किया था. क्रिकेट जगत में सभी फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि खुद कप्तान गिल इस स्थान पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में टीम की ओपनिंग जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल लगभग तय माने जा रहे हैं. तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए साई सुदर्शन का नाम आगे है.आईपीएल में साई सुदर्शन,गिल के साथ बल्लेबाजी भी कर चुके हैं,जिससे कप्तान का उनपर ज्याद भरोसा हो सकता है.

ऑलराउंडर की पोजिशन पर कड़ा मुकाबला

प्लेइंग 11 में सबसे ज्यादा मुश्किल टीम में ऑलराउंडर की जगह को लेकर है. टीम मैनेजमेंट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को चुनना सबसे कठिन फैसला हो सकता है.नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने एक शानदार शतक जमाया था.टीम में उनकी बल्लेबाजी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिल सकती है, जो इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अहम हो सकता है.

हालांकि,नीतीश को एक फुल-टाइम गेंदबाज नहीं माना जा सकता है. उनसे एक पारी में 5 से 6 ओवर ही डलवाए जा सकते हैं ,लेकिन उनसे 10 से 12 ओवर डालने से टीम कमजोर पड़ सकती हैं

दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर टीम के लिए एक ज्यादा भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकते हैं.उन्होंने हाल ही में इंट्रा स्क्वॉड मैच में शतक जमाकर अपनी उपयोगिता साबित की है. वे गेंद से लगातार 10-12 ओवर की स्पैल फेंक सकते हैं और विकेट लेने की काबिलियत भी रखते हैं. उनकी मौजूदगी टीम के बॉलिंग अटैक को संतुलन दे सकती है.शार्दुल आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन इसके बाद से उनका घरेलू मैच में प्रदर्शन शानदार रहा है, जिससे उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

क्या रहेगी टीम इंडिया की रणनीति

अब फैसला कप्तान शुभमन गिल के हाथ में है कि क्या वे कोहली की तरह आक्रामक रणनीति अपनाते हुए चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे, या फिर वे नीतीश को लेकर बल्लेबाजी में गहराई लाने की दिशा में रक्षात्मक रुख अपनाएंगे?

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल(कप्तान), ऋषभ पंत(उपकप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा / वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर / नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट
अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत...' वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा
'7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत...' वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget