एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test History: लॉर्डस से लेकर एजबेस्टन तक, जानिए भारत और इंग्लैंड की ऐतिहासिक मैचों के रिकॉर्ड के बारे में सबकुछ

भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की टक्कर इतिहास की सबसे पुरानी राइवलरी में से एक मानी जाती है.दोनो के बीच अब तक 138 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं.

IND vs ENG Test History : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की टक्कर क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी प्रतिद्वंदता में से एक मानी जाती है. इस ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत साल 1932 में हुई थी, जब भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेला था. उस समय भारत की कप्तानी कर रहे थे सी.के. नायडू, जबकि इंग्लैंड की अगुवाई डगलस जार्डिन कर रहे थे. भले ही भारत वह मुकाबला 158 रन से हार गया था, लेकिन उसी दिन दो क्रिकेट के महाशक्तियों के बीच एक ऐतिहासिक प्रतिद्वदंता की नींव रखी गई थी.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 138 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से इंग्लैंड ने अभी तक 52 टेस्ट मैच जीते हैं.वहीं भारत ने अब तक 36 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है और 50 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं

कुल मैच      भारत      इंग्लैंड      ड्रॉ 

138              36         52           50

हालांकि आंकड़ों के अनुसार इंग्लैंड का पलड़ा भारी लगता है, लेकिन पिछले दो दशकों में भारत ने जोरदार वापसी की है, खासकर अपनी घरेलू सरजमी पर और हाल ही में मिली जीत के बाद अब इंग्लैंड में भी.

एजबेस्टन में भारत की इंग्लैंड पर जीत

इस ऐतिहासिक प्रतिद्वदंता में एक नया मोड़ तब आया, जब भारत ने हाल ही में 2025 में एजबेस्टन में इंग्लैंड को हराकर टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है. इस मुकाबले में भारत ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को हराया और 1-1 से बराबर कर दी है. यह जीत न केवल भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देती है, बल्कि इंग्लिश सरजमीं पर भारतीय दबदबे की नई शुरुआत भी है.

टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी को मिला नया नाम

अब इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का नाम बदल दिया गया है. 2007 से शुरू हुई ‘पाटौदी ट्रॉफी’ को अब आधिकारिक रूप से ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ नाम दिया गया है. यह ट्रॉफी भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के सम्मान में रखी गई है. 

1971 से शुरू हुई बदलाव की लहर

भारत ने पहली बार इंग्लैंड में 1971 में टेस्ट सीरीज जीती थी. अजित वाडेकर की कप्तानी और सुनील गावस्कर की शानदार बल्लेबाजी के साथ चंद्रशेखर की घातक स्पिन ने मिलकर इंग्लैंड में इतिहास रचा था. इसके बाद से भारत ने इंग्लैंड को कई मौकों पर कड़ी टक्कर दी है और जीत हासिल की है.

इस ऐतिहासिक भिड़ंत में अब तक 138 से अधिक टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, और यह राइवल्री आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित, ऐतिहासिक और रोमांच से भरपूर मुकाबलों में से एक मानी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget