एक्सप्लोरर

IND vs ENG Schedule: कोलकाता पुलिस के कहने पर BCCI ने बदल दिया भारत-इंग्लैंड का शेड्यूल, जानें क्या है पूरा मामला

India vs England Kolkata: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले और दूसरे टी20 मैच का वेन्यू बदल गया है. इसको लेकर कोलकाता पुलिस ने अपील की थी.

India vs England T20 Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच जनवरी 2025 में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को चेन्नई में खेला जाना था. लेकिन अब इसके वेन्यू में बदलाव हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों के वेन्यू बदल दिए गए हैं. यह बदलाव कोलकाता पुलिस की अपील के बाद किया गया है. बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 मैच का भी वेन्यू बदला है. 

दरअसल भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता और दूसरा मैच चेन्नई में खेला जाना था. लेकिन अब इसके वेन्यू स्वाइप कर दिए गए हैं. कोलकाता पुलिस ने इसको लेकर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से अपील की थी. कोलकाता पुलिस गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए तैयारियां करेगी. पहला टी20 मैच 22 जनवरी को खेला जाना है. अब यह मुकाबला चेन्नई की जगह कोलकाता में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 25 जनवरी को कोलकाता की जगह चेन्नई में खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने नया शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया है. भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट में 28 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में आयोजित होगा. पांचवां मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा. अगर वनडे सीरीज की बात करें तो पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. दूसरा मैच कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मैच अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जाएगा.

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टी20 सीरीज खेली जानी है. भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच धर्मशाला में खेला जाना था. लेकिन अब इसका वेन्यू बदल दिया गया है. यह मैच ग्वालियर में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN Revised Schedule: भारत-बांग्लादेश सीरीज के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब कब-कब खेले जाएंगे मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget