एक्सप्लोरर

IND vs ENG Fourth Test: चौथे टेस्ट के लिए एंडरसन को दिया जा सकता है आराम, कोच सिल्वरवुड ने दिए संकेत

IND vs ENG: विराट और एंडरसन के बीच होने वाले संघर्ष का इंतजार कर रहे फैंस को चौथे टेस्ट में निराश होना पड़ सकता है. कोच सिल्वरवुड ने अगले मैच में एंडरसन को आराम देने के संकेत दिए हैं. 

IND vs ENG Oval Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ा मुकाबला अगर कोई है तो वो है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच का. मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के फैंस विराट के बल्ले और एंडरसन की गेंदबाजी के बीच होने वाले संघर्ष का इंतजार करते हैं. हालांकि ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में फैंस को झटका लग सकता है. इंग्लैंड इस मैच के लिए एंडरसन को आराम दे सकता है. इंग्लैंड के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इस बात के संकेत दिए हैं. 

इंग्‍लैंड की टीम अपनी रोटेशन पॉलिसी कों ध्यान में रखते हुए एंडरसन को चौथे टेस्‍ट में आराम देने के बारे में विचार कर रही है. कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अपने दोनों प्रमुख गेंदबाजों एंडरसन और ओली रॉबिन्सन को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया, "मैं नहीं चाहता कि लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से हमारे तेज गेंदबाज थकान का शिकार हो. अभी इस सीजन में हमें आगे बहुत सा क्रिकेट खेलना है. आज कल टेस्ट मैच बहुत तेजी से खेले जाते हैं. लगातार इतने मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है."

रॉबिन्सन के बाद एंडरसन ने डाले हैं सबसे ज्यादा ओवर 

बता दें कि 39 साल के एंडरसन ने अब तक इस टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज से ज्यादा ओवर डाले हैं. एंडरसन ने पहले तीन टेस्ट मैचों में 116.3 ओवर गेंदबाजी की है, जो कि इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले ओली रॉबिन्सन (116.5 ओवर) से मात्र दो गेंद कम है.  

सिल्वरवुड ने कहा, "हमारे तेज गेंदबाज जब भी मैदान में उतरते है तो अपनी टीम के लिए सब कुछ झोंक देते हैं. हमें ये बात तय करनी बहुत जरूरी है कि हम उनका अच्छे से ख्याल रखें. हालांकि मैं अभी किसी भी तरह का कोई निर्णय नहीं ले रहा हूं."

वर्कलोड मैनजमेंट के चलते एंडरसन को आराम दे सकता है इंग्लैंड 

जेम्स एंडरसन सीरीज की शुरुआत में ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वो सभी टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं. लेकिन इंग्लैंड को इस सीजन में अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज समेत कई सीरीज खेलनी हैं. टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी चोट के चलते बाहर हैं और उनके जल्द से जल्द फिट होने को लेकर भी संदेह बना हुआ है. ऐसे में वर्कलोड मैनजमेंट को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ओवल टेस्ट में एंडरसन को रेस्ट दे सकता है.

सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच एंडरसन के होम ग्राउंड ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 सितंबर से खेला जाना है. ऐसा माना जा रहा है कि ओवल की बजाय इंग्लैंड का टीम मैनजमेंट उन्हें वहां खिलाना पसंद करेगा. हालांकि सिल्वरवुड का ये भी मानना है कि अगले टेस्ट में एंडरसन को बाहर बैठने के लिए मनाना इतना आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें 

EPL के रवैए से ब्राजील नाराज, विश्व कप क्वालीफायर्स से पहले अभ्यास के लिए टीम से नहीं जुड़ पाए नौ खिलाड़ी

US Open 2021: यूएस ओपन में तूफानी सर्विस से सूर्खियों में आई एलिसिया पार्क्स, वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget