एक्सप्लोरर

INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ बढ़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने लोकेश राहुल (199) की नायाब शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड को ठोस जवाब देते हुए एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को चार विकेट खोकर 391 रन बना लिए हैं.

 


 


 


INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ बढ़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम ने लोकेश राहुल (199) की नायाब शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड को ठोस जवाब देते हुए एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को चार विकेट खोकर 391 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम पूरे दिन इंग्लैंड पर हावी रही और अब पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम सिर्फ 86 रन दूर रह गई है. आज टीम इंडिया की कोशिश जल्द से जल्द बड़ी बढ़त हासिल कर मेहमान टीम को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाने की होगी.


 


दिन का खेल खत्म होने तक करुण नायर 71 और मुरली विजय 17 रन बनाकर नाबाद लौटे.


 


राहुल दिन के आखिरी विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे. वह बेहद दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र एक रन से दोहरे शतक से चूक गए. हालांकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया.


 


राहुल ने 311 गेंदों की अपनी नायाब पारी में 16 चौके और तीन छक्के भी जड़े. वह शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन आदिल राशिद की ऑफ स्टम्प से बाहर और नीची रही गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे. कवर प्वाइंट पर खड़े जोस बटलर ने उनका आसान कैच लपका. वह 372 के कुल योग पर पवेलियन लौटे.


 


भारतीय टीम ने दिन के पहले सत्र में पार्थिव पटेल (71) का विकेट गंवाया, जबकि दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा (16) और कप्तान विराट कोहली (15) के विकेट गिरे.


 


बिना विकेट गंवाए 60 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को पार्थिव ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 89) के साथ पहले विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी निभाते हुए मजबूत शुरुआत दिलाई. उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों के बीच 31 पारियों के अंतराल के बाद शतकीय साझेदारी हुई है.


 


पार्थिव का विकेट मोइन अली ने लिया. जोस बटलर ने उनका कैच लपका. पार्थिव ने 112 गेंदों की अपनी संयमभरी पारी में सात चौके लगाए.


 


पुजारा और कोहली हालांकि क्रीज पर नहीं टिक सके. पुजारा का विकेट बेन स्टोक्स ने और कोहली का विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया.


 


इंग्लैंड ने मोइन अली (146), जोए रूट (88), जॉनी बेयरस्टो (49), लियाम डॉसन (नाबाद 66) और आदिल राशिद (60) के बल पर पहली पारी में 477 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है.


 


डॉसन का यह पदार्पण मैच है और वह पदार्पण मैच में आठवें क्रम पर खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.


 


भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा उमेश यादव और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले. रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा एक-एक विकेट हासिल कर सके.


 


पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी मैच है और भारतीय टीम पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सू्र्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनना तय! ये 3 खिलाड़ी हैं कमान संभालने के दावेदार
सू्र्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनना तय! ये 3 खिलाड़ी हैं कमान संभालने के दावेदार
मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप; मच गया बवाल 
मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं; जानें ताजा अपडेट
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं

वीडियोज

Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
Embed widget