एक्सप्लोरर

INDvsENG: अश्विन का 'पंच', 400 रनों के करीब इंग्लैंड

इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 125 ओवरों में आठ विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं.

 


 


 


INDvsENG: अश्विन का 'पंच', 400 रनों के करीब इंग्लैंड

मुंबई: इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 125 ओवरों में आठ विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. पहले सत्र की समाप्ति तक जोस बटलर (नाबद 64) और जैक बाल (नाबाद 29) क्रिज पर जमे हुए हैं.


 


बटलर ने अपनी पारी में अभी तक 122 गेंदों का सामना किया है और छह चौके लगा चुके हैं. दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड ने दूसरे दिन के पहले सत्र में 97 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए.


 


अपने पहले दिन के स्कोर 288 रनों पर पांच विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम के खाते में नौ रन ही जुड़े थे कि बेन स्टोक्स (31) को रविचन्द्रन अश्विन ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करा इंग्लैंड की दिन की अच्छी शुरुआत करने के इरादे को विफल कर दिया.


 


यह अश्विन का इस पारी में पांचवां विकेट था. वह 23 पारी में पांच से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है. कपिल के नाम भी 23 पारियों में पांच से ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है. इस मामले में भारतीय गेंदबाजों में अश्विन से आगे हरभजन सिंह (25) और इस समय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले (35) हैं.


 


क्रिस वोक्स (11) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पार्थिव पटेल के दस्तानों में समा गई. वोक्स जब आउट हुए तब मेहमानों का स्कोर 320 था.


 


जडेजा ने इसके बाद 334 के कुल स्कोर पर आदिल राशिद (4) को अपनी एक और बहेतरीन गेंद पर बोल्ड किया.


 


विकेटों के गिरने के सिलसिले के बीच दूसरा छोर संभाले बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 106 गेंदों का सामना किया. उन्हें जैक का अच्छा साथ मिला. इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को भोजनकाल से पहले समेटने के भारत के इरादे को पूरा नहीं होने दिया.


 


इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले दिन पदार्पण मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112) के बेहतरीन शतक, मोइन अली (50) और कप्तान एलिस्टर कुक (46) की अहम पारियों की मदद से अच्छी शुरुआत की थी और पहले दो सत्र में सिर्फ दो विकेट ही गंवाए थे, लेकिन अश्विन ने अंतिम सत्र में तीन विकेट लेकर भारत की वापसी कराई थी.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1,85,742 गेंदें फेंकीं, 4204 विकेट झटके...., जानिए कौन है वो महान गेंदबाज जिसने दुनिया को चौंका दिया
1,85,742 गेंदें फेंकीं, 4204 विकेट झटके...., जानिए कौन है वो महान गेंदबाज जिसने दुनिया को चौंका दिया
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते हैं आप
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा क्रेज, अब इंडिया A की सीरीज का भी होगा LIVE प्रसारण, जानिए कहां देख सकते हैं आप
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget