एक्सप्लोरर

INDW vs ENGW: आखिरी वनडे में भारत को दो विकेट से हराकर क्लीन स्वीप होने से बचा इंग्लैंड

तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दो विकेट से हराकर इंग्लैंड ने खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया.

डेनिएल व्याट (56), कप्तान हीथर नाइट (47) के साथ जॉर्जिया एल्विस (नाबाद 33) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सीरीज में यह पहली जीत थी. हालांकि भारत पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी.

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया, जिसे इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारत से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने एक समय 49 रन के अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. लेकिन निचले क्रम में व्याट, एल्विस और कैथरीन ब्रुंट (18) की उपयोगी पारियों ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को दो विकेट से जीत दिला दी और उसे सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचा लिया.

व्याट ने 82 गेंदों पर पांच चौके, नाइट ने 63 गेंदों पर छह चौके, एल्विस ने 53 गेंदों पर तीन चौके और ब्रुंट ने 20 गेंदों पर एक चौका लगाया. उनके अलावा एमी जोन्स ने 13 और टैमी ब्यूमोंट ने 21 रन बनाए.

भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने तीन, शिखा पांडे और पूनम यादव ने दो-दो जबकि दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिया.

इससे पहले, स्मृति मंधाना (66) और पूनम राउत (56) के अर्द्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने सात गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने एक रन के बाद ही जेम्मिाह रोड्रिगेज (0) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद मंधाना और राउत ने दूसरे विकेट के लिए 128 रनों की शानदार साझेदारी की. मंधाना टीम के 129 के स्कोर पर और राउत टीम के 131 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुई.

मंधाना ने अपने करियर का 16वां और राउत ने अपने करियर का 11वां अर्द्धशतक पूरा किया. मंधाना ने 74 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि राउत ने 97 गेंदों पर सात चौके लगाए.

मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

मंधाना और राउत के आउट होने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई. मेजबान टीम ने अपने बाकी पांच विकेट मात्र 74 रन जोड़कर ही गंवा दिए और टीम आठ विकेट पर 205 रनों तक ही पहुंच पाई.

दीप्ति शर्मा ने 49 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 और शिखा पांडे ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए.

इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. उनके अलावा आन्या श्रब्सुले, जॉर्जिया एल्विस और नटाली शिवर ने एक-एक विकेट लिए.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget