एक्सप्लोरर

INDvsENG: अश्विन और जयंत ने भारत को पहुंचाया 400 पार

भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 415 रन बना लिए हैं.

 


 


 


INDvsENG: अश्विन और जयंत ने भारत को पहुंचाया 400 पार

विशाखापट्नम: भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 415 रन बना लिए हैं. दिन का पहला सत्र खत्म होने तक रविचन्द्रन अश्विन 47 और अपना पदार्पण मैच खेल रहे जयंत यादव 26 रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं.


 


गुरुवार के अपने स्कोर 317 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम के लिए दिन का पहला सत्र निराशाजनक रहा. भारत ने इस सत्र में अपने तीन विकेट गंवाए. लेकिन इसके बाद अश्विन और जयंत ने भारतीय पारी को संभाल लिया. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है.


 


भारत ने दिन का पहला विकेट कप्तान विराट कोहली (167) के रूप में गंवाया. अपने तीसरे दोहरे शतक की ओर अग्रसर हो रहे कोहली शुक्रवार को अपने खाते में 16 रन जोड़ने के बाद 351 के कुल स्कोर पर मोइन अली का शिकार बने. अली की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कोहली ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स के हाथों में समा गई.


 


स्टोक्स ने कोहली के पवेलियन लौटने से ठीक पहले रविचन्द्रन अश्विन का कैच अली की ही गेंद पर स्लिप पर छोड़ा था.


 


अली ने ही रिद्धिमान साहा (3) को भी पवेलियन लौटाया. साहा के जाने के एक गेंद बाद ही रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वह अली की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए. दोनों के विकेट 363 के कुल योग पर गिरे.


 


इसके बाद जयंत ने अश्विन के साथ पारी को संभाला और 400 के पार पहुंचाया. अपने आठवें अर्धशतक से तीन रन दूर अश्विन ने अभी तक 84 गेंदों का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं.


 


भारत ने पहले दिन लोकेश राहुल (0), मुरली विजय (20), चेतेश्वर पुजारा (119) और अजिंक्य रहाणे (23) के विकेट गंवाए थे. पहले दिन के पहले सत्र में राहुल और विजय जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद कोहली ने पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 226 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget