एक्सप्लोरर

भारतीय गेंदबाजों का कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

भारतीय गेंदबाजों का कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

भारतीय गेंदबाजों का कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

विशाखापत्तनम: रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले से कमाल दिखाने के बाद गेंद से भी धमाल मचाया, जिससे भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 455 रन बनाने के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 103 रन करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली.


अश्विन (20 रन पर दो विकेट) और डेब्यू कर रहे जयंत यादव (11 रन पर एक विकेट) ने तीसरे और अंतिम सेशन में अधिकांश समय इंग्लैंड को बैकफुट पर रखा और भारत को नियमित अंतराल पर सफलताएं दिलाई. दिन का खेल खत्म होने पर बेन स्टोक्स और जानी बेयरस्टा 12-12 रन बनाकर खेल रहे थे. इंग्लैंड की टीम को फॉलोऑन टालने के लिए अब भी 153 रन की दरकार है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं. 


भारतीय गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड की टीम ने अंतिम सत्र में 33 ओवर में 69 रन बनाकर चार विकेट गंवाए. भारतीय कप्तान विराट कोहली (167) इससे पहले एक कैलेंडर वर्ष में तीन दोहरे शतक जड़ने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने से चूक गए जिसके बाद अश्विन (58) और जयंत (35) ने आठवें विकेट के लिए 64 रन की उम्दा साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 450 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.


मोहम्मद शमी (15 रन पर एक विकेट) ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई जब उन्होंने तीसरे ओवर में ही इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक (02) को बोल्ड कर दिया.


जो रूट (53) और सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (13) ने इसके बाद 18 से अधिक ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा. रूट ने इस बीच कुछ आकषर्क शॉट खेले लेकिन हमीद को क्रीज पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.


रूट ने शमी पर शुरूआत में ही दो चौके जड़े जबकि उमेश यादव पर भी चौका मारा. रूट और हमीद ने टी तक टीम का स्कोर एक विकेट पर 34 रन तक पहुंचाया.


बेन डकेट (05) इसके बाद अश्विन की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए. रूट ने जडेजा की गेंद पर दो रन के साथ 91 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अश्विन के अगले ओवर में गेंद को उठाकर खेलने की कोशिश में लांग आफ पर उमेश को आसान कैच दे बैठे.


जयंत ने इसके बाद अपने दूसरे ही ओवर में मोईन अली (01) को पगबाधा आउट करके इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन किया. मोईन को अंपायर कुमार धर्मसेना ने नॉटआउट दिया था लेकिन भारत के रिव्यु लेने पर तीसरे अंपायर ने उनके फैसले को पलट दिया.


स्टोक्स तीन रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जयंत की गेंद बेल्स से टकराई लेकिन वह गिरी नहीं. स्टोक्स और बेयरस्टा ने हालांकि दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड को और झटके नहीं लगने दिए.


सुबह के सेशन में ऑफ स्पिनर मोईन अली (98 रन पर तीन विकेट) के तीन झटकों के बाद अश्विन ने डेब्यू कर रहे जयंत यादव (35) के साथ आठवें विकेट के लिए 64 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.


मोईन ने अपने दिन के दूसरे ओवर में कोहली को आउट करने के बाद साहा (03) और जडेजा (00) को भी पवेलियन भेजकर भारत का स्कोर सात विकेट पर 363 रन कर दिया.


अश्विन ने हालांकि 17 रन पर मिलने जीवनदान का फायदा उठाकर हरियाणा के जयंत के साथ उम्दा साझेदारी की जिससे भारत के अंतिम पांच विकेटों ने 104 रन जुटाए. अश्विन ने 95 गेंद की अपनी पारी के दौरान छह चौके मारे. उन्होंने 86 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.


भारत ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 317 रन से की. आज 151 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरे कोहली आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. दूसरी नयी गेंद सिर्फ दो ओवर पुरानी थी इसलिए इंग्लैंड ने दिन की शुरूआत दो तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ की लेकिन उन्हें पिच से अधिक मदद नहीं मिली. पहले आठ ओवर में ये दोनों गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर पाए. कुक ने नौवें ओवर में आफ स्पिनर मोईन को मौका दिया और उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कोहली को स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया जबकि पिछली गेंद पर स्टोक्स ने अश्विन को कैच टपकाया था. कोहली ने 267 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके मारे.


मोईन ने इसके बाद तीन गेंद के भीतर साहा और जडेजा को पवेलियन भेजा. भारत एक बार फिर डीआरएस का सही इस्तेमाल नहीं कर पाया. साहा के पगबाधा के फैसले की असफल समीक्षा की गई जबकि जडेजा के खिलाफ अंपायर कुमार धर्मसेना के फैसले को चुनौती नहीं दी गई जबकि अगर ऐसा होता तो भारतीय ऑलराउंडर को नॉटआउट करार दिया जाता. रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकरा रही थी.


अश्विन और जयंत ने इसके बाद 19.1 ओवर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा और टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचाया.


स्टोक्स (73 रन पर एक विकेट) ने अश्विन को विकेटकीपर जानी बेयरस्टा के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. लेग स्पिनर आदिल राशिद (110 रन पर दो विकेट) ने जयंत और उमेश यादव (13) को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया. उमेश और मोहम्मद शमी (नाबाद 07) ने हालांकि अंतिम विकेट के लिए 15 रन जोड़कर टीम का स्कोर 450 रन के पार पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget