एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test Day 3 Tea: मुश्किल में टीम इंडिया, पंत ने किया काउंटर अटैक, इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा सेशन

एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को टी ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 154 रन बना लिए हैं.

India vs England 1st Test: इंग्लैंड के 578 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में मेजबान भारत ने चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टी ब्रेक तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 154 रन बना लिए हैं. भारत अभी इंग्लैंड के स्कोर से 424 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं. टी के समय पुजारा 111 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रन और पंत 44 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद हैं.

पुजारा के टेस्ट करियर का यह 29वां अर्धशतक है. वहीं, पंत ने अपने टेस्ट करियर का अब तक का यह पांचवां और लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई है.

भारत ने लंच से पहले रोहित शर्मा (6) और शुभमन गिल (29) का विकेट गंवाया. मेजबान टीम ने लंच के बाद दो विकेट पर 59 रन से आगे खेलना शुरू किया. पुजारा ने 20 रन और कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी को चार रन से आगे बढ़ाया. लंच के बाद कोहली कुछ खास नहीं कर सके और अपने स्कोर में सात रन का और इजाफा करने के बाद 11 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया. कोहली को डॉम बैस ने ओली पोप के हाथों कैच कराया.

कोहली और पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 27 रनों की ही साझेदारी हो पाई. कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे भी मात्र एक रन बनाकर चलते बने. बैस ने रहाणे को भी अपना शिकार बनाया और उन्हें कप्तान जो रूट हाथों कैच कराके पवेलियन भेजा.

इसके बाद पंत और पुजारा ने टी तक मेजबान टीम को और कोई नुकसान नहीं होने दिया. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और डॉम बैस को अब तक दो-दो सफलता मिली हैं.

इससे पहले इंग्लैंड ने अपने शनिवार के स्कोर आठ विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 190.1 ओवर में 578 रनों पर ऑलआउट हो गई. डोमिनिक बैस ने 28 और जैक लीच ने अपनी पारी को छह रन से आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. बैस टीम के 567 के स्कोर पर आउट हुए. उन्हें बुराराह ने पगबाधा आउट किया. बैस ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए.

इंग्लैंड का अंतिम विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में 578 के स्कोर पर गिरा. एंडरसन को अश्विन ने बोल्ड किया. एंडरसन ने 12 गेंदों पर एक रन बनाया. वहीं जैक लीच 57 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 52 रन पर दो विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 84 रन पर तीन विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 146 रन पर तीन विकेट और शाहबाज नदीम ने 167 रन पर दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में शामिल? 12 बजे होगा टॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में शामिल? 12 बजे होगा टॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget