एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश की नज़रें इतिहास रचने पर

IND Vs BAN: अगर बांग्लादेश आज टीम इंडिया को हराने में कामयाब होता है तो यह उसकी भारत के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी में पहली सीरीज जीत होगी.

IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है इसलिए यह मैच निर्णायक है. जिसके हिस्से जीत आएगी वो टीम सीरीज अपने नाम करेगी. इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी बात है. उन्होंने अपने करियर के 100वें और सीरीज के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेलकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई. रोहित शर्मा की नज़र इस मुकाबले में कुछ निजी रिकॉर्ड भी अपने नाम करने पर होगी. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने से दो कदम दूर हैं. अगर आज रोहित शर्मा दो छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. बांग्लादेश भी रचना चाहेगा इतिहास रोहित चाहेंगे कि उनके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारे. टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है, जिन्होंने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च कर डाले थे. इसके अलावा मेजबान टीम इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी. दूसरी तरफ, महमुदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी. कप्तान महमुदुल्लाह चाहेंगे कि उनके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं, ताकि गेंदबाज, खासकर स्पिन गेंदबाज वीसीए स्टेडियम की पिच का फायदा उठा सके. वीसीए स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद भारत क्या करता है. टीमें : टीमें (संभावित) भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर. बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget