एक्सप्लोरर

WTC Final 2023 Day 2: दूसरे दिन वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, जानिए क्या होगी रणनीति

IND vs AUS WTC Final 2023: फाइनल मुकाबले का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा था, लेकिन अब दूसरे दिन रोहित एंड कंपनी हर हाल में वापसी करना चाहेगी.

ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है. पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा था. लेकिन आज टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी. जानिए आज के लिए टीम इंडिया की रणनीति क्या हो सकती है. 

फाइनल मुकाबले के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से कई बड़ी गलतियां हुईं. नतीजा यह हुआ कि मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया है. पहले दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा था, लेकिन फिर कंगारुओं ने दमदार वापसी की और अगले दोनों सेशन मैच में अपना दबदबा कायम रखा. 

जानिए दूसरे दिन क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति 

भारतीय टीम दूसरे दिन की शुरुआत में सबसे पहले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की साझेदारी तोड़ना चाहेगी. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 251 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दूसरे दिन टीम इंडिया का मेन फोकस पहले सेशन में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने का रहेगा. 

अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों के भीतर रोक लेती है तो फिर अच्छी बल्लेबाज़ी कर मैच में वापसी कर सकती है. हालांकि, वापसी के लिए टीम इंडिया को दूसरे दिन अच्छी गेंदबाजी करने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज़ी भी करनी होगी.  

पहले दिन कप्तान रोहित से हुईं कई बड़ी गलतियां

फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हरी घास की पिच के चक्कर में फंस गए और टेस्ट के नंबर वन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. रोहित से दूसरी बड़ी गलती टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना रही. अगर पहले बल्लेबाजी करने के बाद टीम इंडिया बड़ा स्कोर बना लेती तो ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना आसान होता. तीसरी गलती रोहित की यह रही कि 76 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद रोहित ने ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ पर अटैक नहीं किया और दोनों के सेट होने दिया. 

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआत में ही सिराज ने पहला झटका दे दिया था. उस्मान ख्वाजा शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाज डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने साझेदारी की, लेकिन वॉर्नर 43 रन बनाकर आउट हो गए. फिर लाबुशेन को भी शमी ने चलता कर दिया. 76 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन उसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और मैच में अपनी टीम को आगे कर दिया. हेड 156 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 146 पर खेल रहे हैं. वहीं स्टीव स्मिथ 14 चौकों की मदद से 95 पर नाबाद हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे ODI में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? जानें मौसम का हाल
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे ODI में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? जानें मौसम का हाल
सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट
सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा ODI उसी मैदान पर, जहां टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का 264 का रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा वनडे उसी मैदान पर, जहां टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का 264 का रिकॉर्ड
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget